ओटीटी: परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें

परिवार संग क्वालिटी टाइम बिता रहीं दिव्यांका त्रिपाठी, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों होम टाउन भोपाल में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इन खास पलों को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया। फैंस परिवार संग उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

मुंबई, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी की टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों होम टाउन भोपाल में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं। इन खास पलों को उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने फैंस के साथ शेयर किया। फैंस परिवार संग उनकी इन खूबसूरत तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। ये तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीरों में वह ब्लू कलर के चकनकारी सलवार कुर्ते में नजर आ रही हैं। उन्होंने हैवी झुमकों, लाइट मेकअप और खुले बालों के साथ अपने लुक को पूरा किया। फोटो में उनका पूरा परिवार नजर आ रहा है। उन्होंने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा - "फैमिली सीन्स... पुरानी यादों की नींव!"

बता दें कि हाल ही में दिव्यांका अपने पति और एक्टर विवेक दहिया के साथ मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के पॉडकास्ट में गेस्ट बनकर गईं। इस दौरान उनसे पूछा गया कि वह सोशल मीडिया पर इतना एक्टिव क्यों नहीं हैं।

इस पर दिव्यांका ने कहा, ''हम अपनी ही दुनिया में काफी बिजी हैं। हमारे पास इंस्टाग्राम या किसी भी सोशल मीडिया पर अलग से मेहनत करने का समय नहीं है। मैं जानती हूं कि फैंस हमसे बहुत प्यार करते हैं और हमारे पोस्ट का इंतजार करते हैं, लेकिन इसमें वक्त और एनर्जी लगती है। इसलिए कई बार हम सोचते हैं - 'चलो एक रील बना कर पोस्ट कर देते हैं' ताकि फैंस के साथ जुड़े रह सकें। हमें अपनी उस जिम्मेदारी का भी एहसास है।''

उन्होंने कहा, ''आप जानते हैं, मैं कैसे काम करती थी.. 10 से 12 घंटे की शूटिंग के बाद, मैं सूरत के किसी इवेंट में जाने के लिए निकल जाती थी। रात में सफर करती थी, वहां पहुंचकर फैंस के सामने परफॉर्म करती थी। फिर सुबह वापस लौटती थी और सीधे शूटिंग पर चली जाती थी। बीच में गाड़ी में ही थोड़ी नींद ले लेती थी। मैंने ऐसे ही छह साल तक जिंदगी जी है।"

उनके करियर पर नजर डालें तो दिव्यांका त्रिपाठी ने रियलिटी शो 'इंडियाज बेस्ट सिनेस्टार्स की खोज' के जरिए करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' में काम किया। वह 'खाना खजाना', 'नचले वे विद सरोज खान', 'जोर का झटका: टोटल वाइप आउट', 'कॉमेडी सर्कस', 'नच बलिए 8' और 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो का हिस्सा रह चुकी हैं।

पिछली बार उन्हें सोनी लिव की सीरीज 'अदृश्यम: द इनविजिबल हीरोज' में अंडरकवर एजेंट पार्वती सहगल के किरदार में देखा गया था।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   26 April 2025 5:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story