Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 30 Jan 2025 4:42 PM IST
पुलिस हिरासत में स्वाति मालीवाल
राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल को दिल्ली पुलिस ने अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर कूड़ा फैलाने के चलते हिरासत में ले लिया है।
- 30 Jan 2025 4:33 PM IST
महाकुंभ के सेक्टर-22 के पंडालों में लगी आग
प्रयागराज में आयोजित कुंभ में एक बार फिर से आग लगने की खबर सामने आई है। यहां सेक्टर-22 में 15 पंडालों में आग की खबर है।
- 30 Jan 2025 4:25 PM IST
भारतीय रुपया कमजोर होकर 86.62 प्रति डॉलर पर पहुंचा
भारतीय रुपया कल के बंद स्तर की तुलना में गुरुवार को कमजोर होकर 86.62 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इससे पहले सुबह रुपया मामूली गिरावट के साथ 86.58 प्रति डॉलर पर खुला था।
- 30 Jan 2025 4:20 PM IST
सेंसेक्स 226 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ, निफ्टी 22250 पर
देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (30 जनवरी 2025, गुरुवार) बढ़त के साथ बंद हुआ। इस दौरान सेंसेक्स 226.85 अंक यानि कि 0.37 प्रतिशत बढ़कर 76,759.81 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 86.40 अंक यानि कि 0.05 प्रतिशत बढ़कर 23,249.50 के स्तर पर बंद हुआ।
- 30 Jan 2025 4:13 PM IST
इंगलिस ने श्रीलंका के खिलाफ अपने पदार्पण टेस्ट में दूसरा सबसे तेज शतक लगाया
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जोश इंगलिस ने गुरुवार को श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने पहले टेस्ट मैच में 93 गेंदों पर 102 रनों की तूफानी पारी खेली।
- 30 Jan 2025 3:58 PM IST
नागपुर रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया यात्रियों का सामान चुराने वाला अंतरराज्यीय गिरोह
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया। उनके इस दावे के विरोध में भाजपा तथ्यों के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंकड़ों की जुबानी ये बताने की कोशिश की है कि आप सरकार गलत बयानी कर रही है।
- 30 Jan 2025 3:33 PM IST
'यमुना में जहर' बयान पर जेपी नड्डा का जवाब
दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा पर यमुना के पानी को जहरीला बनाने का आरोप लगाया। उनके इस दावे के विरोध में भाजपा तथ्यों के जरिए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोल रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आंकड़ों की जुबानी ये बताने की कोशिश की है कि आप सरकार गलत बयानी कर रही है।
- 30 Jan 2025 3:25 PM IST
महाकुंभ प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर में पूरी होती हैं सभी मनोकामनाएं
धर्म की नगरी प्रयागराज के यमुना के उत्तरी तट पर प्राचीन मनकामेश्वर मंदिर स्थित है। कहा जाता है कि यहां श्रद्धालु जो भी सच्चे मन से मांगे, वह जरूर पूर्ण हो जाता है। यह शहर के शिव मंदिरों में सबसे मुख्य मंदिर माना जाता है, जहां मंदिर परिसर में मनकामेश्वर शिव के अलावा सिद्धेश्वर और ऋणमुक्तेश्वर महादेव के शिवलिंग भी विराजमान हैं। बताया जाता है कि भगवान राम ने भी यहां पर मनोकामना मांगी थी।
- 30 Jan 2025 3:04 PM IST
अभिनेता सूर्या ने पिता शिवकुमार के लिए किया पोस्ट
अभिनेता सूर्या ने अपने पिता के लिए सोशल मीडिया पर एक भावनात्मक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि एक्टर को उन पर गर्व है।
- 30 Jan 2025 2:57 PM IST
10 हजार रन बनाने वाले ऑस्ट्रेलिया के अगले बल्लेबाज हो सकते हैं स्मिथ
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज स्टीव स्मिथ, जिन्होंने 10,000 टेस्ट रन तक पहुंचने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई बनकर सर्वकालिक महान खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज कराया, ने कहा है कि मार्नस लाबुशेन, ट्रैविस हेड और युवा प्रतिभाशाली सैम कोंस्टास में से कोई एक बल्लेबाज इस उपलब्धि को हासिल करने वाला पांचवां ऑस्ट्रेलियाई हो सकता है।
Created On :   30 Jan 2025 8:00 AM IST