Breaking News: आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 30 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
30 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 30 Jan 2025 2:46 PM IST

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि

    राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं की स्मृति में मौन श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मुख्य कार्यक्रम पटना के गांधी घाट पर आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस कार्यक्रम में पहुंचे और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर महात्मा गांधी एवं हुतात्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 30 Jan 2025 2:36 PM IST

    हॉकी इंडिया ने प्रो लीग भुवनेश्वर चरण के लिए टीम हुई घोषित

    हॉकी इंडिया ने गुरुवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण से पहले 32 सदस्यीय पुरुष टीम की घोषणा की, जो कलिंगा हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा।

  • 30 Jan 2025 2:29 PM IST

    बिहार विधानसभा चुनावों को लेकर रणनीति हुई तेज

    बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी रणनीति बनानी शुरू कर दी है। इसके तहत सभी दलों की नजर विरोधियों के वोट बैंक पर है। सभी दल एक-दूसरे के वोट बैंक में सेंध लगाने की जुगत में हैं। इस बीच, 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी के पुत्र भगीरथ मांझी ने जदयू को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया।

  • 30 Jan 2025 2:12 PM IST

    चुनाव आयोग के 5 सवाल

    आपको बता दें कि, चुनाव आयोग ने हरियाणा सरकार पर लगाए आरोप को सिद्ध करने के लिए केजरीवाल ने सबूत के साथ-साथ पांच सवालों के जवाब मांगे हैं। तो चलिए जानते हैं वह सवाल कौन से हैं? पहला सवाल- पानी में जहर मिलने का सबूत दिखाएं दूसरा सवाल- पानी में कौन सा जहर मिलाया गया है? तीसरा सवाल- जहर किस जगह पाया गया है? चौथा सवाल- जल बोर्ड के किन इंजीनियर्स ने पानी में जहर होने का पता लगाया? पांचवा सवाल- राजधानी दिल्ली में यमुना का पानी रोकने के लिए इंजीनियरों ने किस तरीके की मदद ली?

  • 30 Jan 2025 2:06 PM IST

    यमुना पर सियासत जारी, EC ने केजरीवाल ने पूछे 5 सवाल, कल सुबह तक जवाब देने की मिली मोहलत

    दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ती जा रही है। चुनावी राज्य में यमुना पानी पर सियासत जोरों पर है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हरियाणा की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर यमुना में जहर मिलाने का दावा किया। केजरीवाल का यह आरोप अब उन्हीं पर भारी पड़ता हुआ नजर आ रहा है। एक ओर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू हो गई है तो वहीं, इलेक्शन कमीशन भी पूर्व सीएम द्वारा दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं है। चुनाव आयोग ने आप संयोजक से 31 जनवरी को सुबह 11 बजे तक जवाब देने का एक और मौका दिया है।

  • 30 Jan 2025 1:52 PM IST

    दोहरा शतक लगाने के साथ ब्रैडमैन की श्रेणी में पहुंचे उसमान ख्वाजा

    उस्मान ख्वाजा ने टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले 38 साल से अधिक उम्र के दूसरे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बनकर दिग्गज डोनाल्ड ब्रैडमैन के साथ अपना नाम दर्ज करा लिया है। ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज ख्वाजा ने गुरुवार को यहां श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के दूसरे दिन टेस्ट क्रिकेट में अपना पहला दोहरा शतक लगाया।

  • 30 Jan 2025 1:46 PM IST

    पूजा हेगड़े ने अपनी आगामी मूवी को लेकर दिया बयान

    अभिनेत्री पूजा हेगड़े दक्षिण भारतीय सिनेमा के साथ ही बॉलीवुड में भी कई फिल्में कर चुकी हैं। जल्द ही वो शाहिद कपूर के साथ फिल्म ‘देवा’ में दिखाई देंगी। पूजा ने मीडिया से बातचीत में अपनी आगामी फिल्म के साथ ही सफलता और असफलता को लेकर बात की।

  • 30 Jan 2025 1:36 PM IST

    स्मिथ 40 की उम्र तक खेल सकते हैं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट

    ऑस्ट्रेलिया के महान क्रिकेटर इयान हीली का मानना ​​है कि अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ की श्रीलंका के खिलाफ गाले में बल्लेबाजी देखने के बाद उन्हें लगता है कि स्मिथ 40 की उम्र तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल सकते हैं। 

  • 30 Jan 2025 1:27 PM IST

    कांग्रेस के प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने दी केजरीवाल को चुनौती

    नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को चिट्ठी लिखकर जंतर मंतर पर डिबेट की चुनौती दी है।

  • 30 Jan 2025 1:22 PM IST

    बिहार के वाहनों पर फर्जी तरीके से 'प्रेस', 'पुलिस' लिखवाने पर होगी कार्रवाई

    बिहार के पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने प्रेस, पुलिस, आर्मी या ऐसे दूसरे शब्द लिखी गाड़ियों की जांच के आदेश दिए हैं। ऐसे शब्द लिखी गाड़ियों पर कार्रवाई होगी। 

Created On :   30 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story