Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 29 Jan 2025 12:23 PM IST
महाकुंभ भगदड़ पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में बुधवार रात भगड़द मचने से कई लोगों की मौत होने की खबर है। साथ ही, कई लोग घायल भी हुए। इस मामले में अब समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कुछ अपील की है। उन्होंने कहा कि घायल लोगों को अच्छे अस्पताल में पहुंचाकर तुरंत इलाज होना चाहिए। साथ ही, अखिलेश यादव ने महाकुंभ में आए श्रद्धालुओं से भी अपील की है।
- 29 Jan 2025 12:20 PM IST
पैरोल पर बाहर आए ताहिर हुसैन ने कहा, मुस्तफाबाद की जनता खुद चुनाव जिताने का काम करेगी
दिल्ली दंगों के मुख्य आरोपी एवं मुस्तफाबाद विधानसभा क्षेत्र से एआईएमआईएम प्रत्याशी ताहिर हुसैन को पैरोल मिल गई है। न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिना केजरीवाल ब्रांड और मोदी ब्रांड के मुस्तफाबाद की जनता ताहिर हुसैन को जिताने का काम कर रही है।
- 29 Jan 2025 12:05 PM IST
पीएम मोदी को सुनने के लिए उत्साहित हैं दिल्ली वाले, बोले 'आप-दा जाएगी, भाजपा आएगी'
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना पार में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है। रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे के करीब रैली को संबोधित करेंगे।
- 29 Jan 2025 11:59 AM IST
पीएम मोदी आज करेंगे रैली को संबोधित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यमुना पार में रैली को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी को सुनने के लिए सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला जारी है। रैली को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पुलिस के साथ अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं। पीएम मोदी दोपहर 12 बजे के करीब रैली को संबोधित करेंगे
- 29 Jan 2025 11:51 AM IST
श्रीलंकाई सेना की गिरफ्त में 13 मछुआरे, पुडुचेरी के मुख्यमंत्री से मिले परिजन
पुडुचेरी के मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी से बुधवार को श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए परिजनों ने मदद की गुहार लगाई। परिजनों ने रोते हुए मुख्यमंत्री से उनके लोगों को जल्द से जल्द रिहा करने की दिशा में कदम उठाने की अपील की। मुख्यमंत्री ने भी उन्हें हर प्रकार की मदद का भरोसा दिलाया है।
- 29 Jan 2025 11:45 AM IST
वक्फ बोर्ड को लेकर जेपीसी की बैठक खत्म
वक्फ संशोधन विधेयक को लेकर जेपीसी की बैठक खत्म हो चुकी है। जेपीसी ने 11 के मुकाबले 14 वोट से स्वीकार कर लिया। इसके साथ ही विपक्षी सदस्यों को शाम बुधवार शाम चार बजे तक असहमति नोट देने के लिए कहा गया है।
- 29 Jan 2025 11:40 AM IST
महाकुंभ में भगदड़ की घटना दोबारा न हो, सरकार को सीख लेनी चाहिए कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से आयोजित भव्य महाकुंभ में बुधवार को मौनी अमावस्या पर होने वाले अमृत स्नान से पहले भगदड़ मच गई। हादसे में कई लोगों के घायल होने की खबर है। इस घटना को लेकर झारखंड कांग्रेस नेता राजेश ठाकुर ने की बात की।
Created On :   29 Jan 2025 8:16 AM IST