Breaking News: आज की बड़ी खबरें 29 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 29 Jan 2025 1:18 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 29-जनवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 27 जनवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 दिसंबर 2025 को औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रहीं। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 29 Jan 2025 1:15 PM IST
रिटेल डिजिटल पेमेंट्स की संख्या वित्त वर्ष 2023-24 में बढ़कर 16,146 करोड़ हुई आरबीआई
भारत के रिटेल डिजिटल पेमेंट सिस्टम में लेनदेन की संख्या बीते 12 वर्षों में 100 गुना बढ़कर वित्त वर्ष 2023-24 में 16,416 करोड़ हो गई है। वित्त वर्ष 2012-13 में लेनदेन की संख्या 162 करोड़ थी।
- 29 Jan 2025 1:10 PM IST
स्मिथ के 10,000 टेस्ट रन पूरे, यह उपलब्धि हासिल करने वाले दूसरे सबसे तेज ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी
अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने बुधवार को यहां गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट के पहले दिन अपने पहले स्कोरिंग शॉट के साथ अपने 10,000 टेस्ट रन पूरे किए। कार्यवाहक कप्तान एक दुर्लभ उपलब्धि हासिल करने वाले चौथे ऑस्ट्रेलियाई और यह उपलब्धि हासिल करने वाले कुल 15वें खिलाड़ी बन गए।
- 29 Jan 2025 1:05 PM IST
भदोही में महाकुंभ के दौरान सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 के दौरान मची भगदड़ के बाद भदोही प्रशासन ने हाई अलर्ट जारी कर दिया है। वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर भदोही की सीमा में हजारों श्रद्धालुओं को रोका गया है। सुरक्षा कारणों से पुलिस और प्रशासन ने कई स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाई है और वाहनों की आवाजाही पर अस्थायी रोक लगा दी है।
- 29 Jan 2025 1:00 PM IST
हॉकी इंडिया ने प्रो लीग भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की
हॉकी इंडिया ने बुधवार को एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के भुवनेश्वर चरण के लिए 24 सदस्यीय महिला टीम की घोषणा की, जो 15 से 25 फरवरी तक कलिंगा हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।
- 29 Jan 2025 12:56 PM IST
छत्तीसगढ़ सत्यम बालाजी ग्रुप समेत 22 ठिकानों पर आईटी रेड, टैक्स चोरी से जुड़ा मामला
छत्तीसगढ़ में आयकर विभाग (आईटी) की टीम ने बुधवार को सत्यम बालाजी ग्रुप सहित 22 ठिकानों पर रेड डाली। बताया जा रहा है कि इस छापेमारी में आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारी शामिल हैं, जो टैक्स चोरी मामले की जांच कर रहे हैं।
- 29 Jan 2025 12:51 PM IST
मौनी अमावस्या पर बिहार के गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु, लगाई आस्था की डुबकी
मौनी अमावस्या के मौके पर बुधवार को बिहार के गंगा और गंडक सहित विभिन्न नदियों के घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे। पटना, बक्सर, बेगूसराय, मुंगेर के गंगा घाटों पर बुधवार को लोग गंगा स्नान, ध्यान और पूजा-अर्चना करते नजर आए।
- 29 Jan 2025 12:46 PM IST
हिना खान ने ‘यादगार डिनर नाइट’ में उठाया बंगाली पकवानों का लुत्फ, दिव्येंदु भट्टाचार्य के घर पहुंचीं
कैंसर से जंग लड़ रहीं अभिनेत्री हिना खान खाने की शौकीन हैं। वह अपने सह-अभिनेता दिव्येंदु भट्टाचार्य के घर पहुंचीं, जहां उन्होंने बंगाली खाने का लुत्फ उठाया। सोशल मीडिया पर शेयर की गई खूबसूरत तस्वीरों के साथ अभिनेत्री ने इसे ‘यादगार डिनर नाइट’ बताया।
- 29 Jan 2025 12:40 PM IST
कीवी खिलाड़ी डेबी हॉकले ने आईसीसी पुरस्कार जीतने के लिए मेली केर की तारीफ की
न्यूजीलैंड की महान क्रिकेटर और हॉल ऑफ फेमर डेबी हॉकले ने 24 वर्षीय मेली केर की प्रशंसा की है। मेली को 2024 के लिए आईसीसी महिला प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है।
- 29 Jan 2025 12:33 PM IST
चाईबासा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में महिला सहित दो नक्सली ढेर
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस एवं सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में दो माओवादी नक्सली मारे गए हैं। इनमें एक महिला भी शामिल है। मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन के दौरान नक्सलियों के कुछ हथियार और सामान बरामद किए गए हैं।
Created On :   29 Jan 2025 8:16 AM IST