Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Feb 2025 12:20 PM IST
कच्चे तेल की कीमत गिरी
कच्चे तेल की कीमत आज (24 जनवरी 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 74.48 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड 70.37 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
- 24 Feb 2025 12:00 PM IST
सूडानी सेना ने एल ओबेद की घेराबंदी समाप्त की, अल-गिटैना पर फिर से किया नियंत्रण हासिल
सूडानी सशस्त्र बलों (एसएएफ) ने घोषणा की है कि उन्होंने उत्तरी कोर्डोफन राज्य की राजधानी एल ओबेद की घेराबंदी समाप्त कर दी है और व्हाइट नाइल राज्य के अल-गिटैना शहर पर फिर से नियंत्रण हासिल कर लिया है।
- 24 Feb 2025 11:57 AM IST
ममता बनर्जी की डॉक्टरों के साथ बैठक पर विवाद, मरीजों की देखभाल पर उठे सवाल
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सोमवार को 675 सीनियर और जूनियर डॉक्टरों के साथ होने वाली बैठक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।
- 24 Feb 2025 11:52 AM IST
गौतम अदाणी के दृष्टिकोण से मध्य प्रदेश की प्रगति को मिलेगी नई दिशा मोहन यादव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट शुरू हो रही है। इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। इस आयोजन में अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी भी हिस्सा ले रहे हैं।
- 24 Feb 2025 11:45 AM IST
PM Modi in Global Investors Summit 2025 Bhopal
'10वीं-12वीं के छात्रों की परीक्षा की वजह से मैं समिट में देर से आया, क्षमा चाहता हूं...', भोपाल GIS में बोले PM मोदी
- 24 Feb 2025 11:40 AM IST
भोपाल ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट पीएम मोदी ने छात्रों के प्रति दिखाई संवेदनशीलता
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार से दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट शुरू हो रही है जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। सोमवार से पांचवीं और आठवीं की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है, छात्रों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रधानमंत्री मोदी ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने कार्यक्रम के समय में परिवर्तन किया है।
- 24 Feb 2025 11:35 AM IST
प्रयागराज से लौट रहे श्रद्धालुओं का वाहन जबलपुर में दुर्घटनाग्रस्त, छह की मौत
मध्य प्रदेश के जबलपुर में प्रयागराज से महाकुंभ स्नान कर रहे श्रद्धालुओं का वाहन अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। इस हादसे में छह लोगों की मौत हुई है, वहीं दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
- 24 Feb 2025 11:25 AM IST
भोपाल को जीआईएएस से मिलने वाली है नई पहचान मोहन यादव
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सोमवार को दो दिवसीय ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट शुरू हुई। इस मौके पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि भोपाल को इस आयोजन के जरिए नई पहचान मिलने वाली है।
- 24 Feb 2025 11:21 AM IST
मुनव्वर फारूकी विवादों में
मुनव्वर फारूकी के हफ्ता वसूली के खिलाफ शिकायत दर्ज, धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप
- 24 Feb 2025 11:00 AM IST
मोटापे के खिलाफ लड़ाई पीएम मोदी ने जागरूकता फैलाने के लिए 10 प्रमुख हस्तियों को किया आमंत्रित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दस प्रमुख हस्तियों को मोटापे के खिलाफ राष्ट्रीय आंदोलन में शामिल होने और स्वस्थ भोजन के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए आमंत्रित किया।
Created On :   24 Feb 2025 8:00 AM IST