Breaking News: आज की बड़ी खबरें 24 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 Feb 2025 1:10 PM IST
Satna News: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराई, 3 की मौत, इंदौर से प्रयागराज जा रहे थे पीड़ित
अमदरा थाना अंतर्गत बोरी गांव के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, इस हादसे में 3 लोगों की जान चली गई, वहीं 2 यात्री गंभीर घायल हो गए, जिनको इलाज के लिए कटनी भेजा गया है।
- 24 Feb 2025 1:05 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.73 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 24 Feb 2025 1:00 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 24-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 23 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में अपरिवर्तित रही। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 24 Feb 2025 12:56 PM IST
चांदी की कीमत बढ़ी
चांदी का रेट देखा जाए तो बीते शुक्रवार के मुकाबले इसमें 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी आई है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 24 Feb 2025 12:52 PM IST
महिलाओं के लिए 2500 रुपये की मांग लेकर पहुंचे आप विधायक
दिल्ली में आप विधायक महिलाओं के लिए 2500 रुपए की मांग लेकर सीएम ऑफिस पहुंच गए हैं।
- 24 Feb 2025 12:46 PM IST
सोनीपत की एक फैक्ट्री में भीषण आग
सोनीपत की एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने की खबर है। यहां कई किलोमीटर तक धुआं का गुबार देखा गया है और लाखों का नुकसान होने की उम्मीद है।
- 24 Feb 2025 12:40 PM IST
आप विधायक ने संस्कृत में ली शपथ
दिल्ली विधानसभा सत्र के दौरान आप विधायक संजीव झा ने संस्कृत में शपथ ली।
- 24 Feb 2025 12:35 PM IST
महाकुंभ भगदड़ की जांच के लिए जांच आयोग के 3 सदस्य पहुंचे
महाकुंभ में मौनी अमावस्या पर हुई भगदड़ की जांच के लिए न्यायिक जांच आयोग के 3 सदस्य प्रयागराज पहुंचे हैं।
- 24 Feb 2025 12:31 PM IST
सेंसेक्स 233 अंक लुढ़का, निफ्टी 22565 से नीचे
भारतीय शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के पहले दिन (24 फरवरी 2025, सोमवार) गिरावट के साथ हुई। फिलहाल, सेंसेक्स 797.18 अंक यानि कि 1.06 प्रतिशत की गिरावट के साथ 74,513.88 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 233.45 अंक यानि कि 1.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,562.45 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 24 Feb 2025 12:26 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया सोमवार को 13 पैसे बढ़कर 86.58 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, बीते शुक्रवार की सुबह रुपया 86.55 डॉलर प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.71 डॉलर पर बंद हुआ था।
Created On :   24 Feb 2025 8:00 AM IST