Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Feb 2025 11:30 AM IST
श्रीसैलम सुरंग हादसे में फंसे 8 श्रमिकों को बचाने के लिए एनडीआरएफ अभियान तेज
तेलंगाना के नागरकुर्नूल जिले में श्रीशैलम सुरंग नहर परियोजना के ढह चुके हिस्से के अंदर फंसे लोगों को निकालने के लिए रविवार को बचाव अभियान तेज कर दिया गया है। एनडीआरएफ की टीमें निर्माणाधीन सुरंग में फंसे मजदूरों को निकालने में जुटी हुई हैं।
- 23 Feb 2025 11:18 AM IST
छावा में विक्की कौशल की एक्टिंग को कुमार विश्वास ने कहा अद्भुत
मराठा गौरव को पर्दे पर बखूबी उतारती फिल्म ‘छावा’ सफलता के आसमान को छू रही है। 250 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी फिल्म को खूब तारीफ मिल रही है। फिल्म में विक्की कौशल के अभिनय की कवि कुमार विश्वास ने भी सराहा है उन्होंने उनकी एक्टिंग को बताया 'अद्भुत'।
- 23 Feb 2025 10:59 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती पर किया उन्हें याद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय पुनर्जागरण के महान स्तंभ के रूप में याद किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बात कहीं।
- 23 Feb 2025 10:35 AM IST
भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मुकाबले के लिए प्रशंसक हुए एक्साइटेड
भारत और पाकिस्तान के बीच चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में आज होने वाले मुकाबले के लिए क्रिकेट प्रशंसकों में उत्साह देखने को मिल रहा है। देश भर के क्रिकेट प्रशंसक टीम इंडिया की जीत को लेकर आश्वस्त भी हैं और प्रार्थना भी कर रहे हैं। कुछ ऐसे भी हैं जो जीत के मंत्र दे रहे हैं!
- 23 Feb 2025 10:21 AM IST
स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंति पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया उनको याद
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समाज सुधारक स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के मौके पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भारतीय पुनर्जागरण के महान स्तंभ के रूप में याद किया। राष्ट्रपति मुर्मू ने स्वामी दयानंद सरस्वती के जीवन और उनके विचारों को अपनाने पर जोर देते हुए भारत को विकसित राष्ट्र बनाने की बात कहीं।
- 23 Feb 2025 10:08 AM IST
हरियाणा का मौसम
हरियाणा में आज का अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 23 Feb 2025 9:53 AM IST
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - 2025
24-25 फरवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट - 2025 की मेजबानी के लिए टेंट सिटी तैयार है। यह दो दिवसीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश सरकार के औद्योगिक नीति और निवेश प्रोत्साहन विभाग द्वारा आयोजित किया जा रहा है।
- 23 Feb 2025 9:44 AM IST
सूडान के व्हाइट नील राज्य में हैजा से तीन दिनों में 83 लोगों की मौत एनजीओ
स्थानीय गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) ने बताया कि सूडान के व्हाइट नाइल राज्य में हैजा से मौत को लेकर भयावह आंकड़ा साझा किया है। इसके मुताबिक पिछले 72 घंटों में हैजा से 83 लोगों की मौत हो गई है।
- 23 Feb 2025 9:12 AM IST
एमपी का मौसम
मध्य प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 23 Feb 2025 9:03 AM IST
जम्मू-कश्मीर का मौसम
जम्मू-कश्मीर में आज का अधिकतम तापमान 8 डिग्री और न्यूनतम तापमान -3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
Created On :   23 Feb 2025 8:00 AM IST