Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Feb 2025 1:33 PM IST
महेंद्र सिंह धोनी को याद करके शिखर धवन ने की तारीफ
भारत बनाम पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के महत्वपूर्ण मुकाबले से पहले, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने पूर्व कप्तान एमएस धोनी के साथ पुरानी यादों को ताजा करते हुए एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने कहा कि इतिहास रचने वाले दिग्गज के साथ मिली सीख और जीत के लिए आभारी हूं।
- 23 Feb 2025 1:26 PM IST
बुरे समय में भी आशावादी सोच स्वास्थ्य की कुंजी
एक नई स्टडी के अनुसार, आशावादी सोच विकसित करना और लचीले ढंग से मुश्किलों का सामना करना सीखना मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर करने में मदद कर सकता है, चाहे हालात कैसे भी हों।
- 23 Feb 2025 1:20 PM IST
आप विधायक दल की बैठक जारी, नेता प्रतिपक्ष को लेकर हो सकता है फैसला
आम आदमी पार्टी ने आगामी विधानसभा सत्र के एजेंडे पर चर्चा के लिए रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है। यह बैठक राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली स्थित आप मुख्यालय में दोपहर करीब एक बजे होगी। बैठक के दौरान दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता को लेकर फैसला लिया जा सकता है।
- 23 Feb 2025 1:04 PM IST
अयोध्या टीम इंडिया के लिए साधु-संतों ने किया स्तोत्र का पाठ
आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में आज भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर देशभर के मंदिरों में प्रार्थना की जा रही है। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में भी साधु संतों ने भारत की जीत के लिए विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया। उन्होंने आदित्य हृदय स्तोत्र और राम रक्षा स्तोत्र से हवन पूजन किया और टीम की जीत के लिए प्रार्थना की।
- 23 Feb 2025 12:54 PM IST
मन की बात में पीएम मोदी ने स्टूडेंट्स को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 'मन की बात' कार्यक्रम के 119वें एपिसोड में बोर्ड एग्जाम की तैयारी कर रहे बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने छात्रों को एग्जाम वॉरियर्स का नाम दिया। अपील की कि ये वॉरियर्स अपना आत्मविश्वास बनाए रखें और अपनी मेहनत पर विश्वास करें।
- 23 Feb 2025 12:34 PM IST
सीएम रेखा गुप्ता ने आवास पर समर्थकों से मुलाकात कर जताया आभार
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के शालीमार बाग स्थित आवास के बाहर रविवार सुबह भारी भीड़ देखी गई। समर्थक उनसे मिलने और बधाई देने के लिए उमड़ पड़े। इस दौरान कई सीएम रेखा के साथ तस्वीरें खिंचवाते और गुलदस्ते भेंट करते दिखे। सीएम रेखा गुप्ता ने भी अपने शुभचिंतकों और समर्थकों के सहयोग के लिए आभार जताया।
- 23 Feb 2025 12:23 PM IST
रश्मिका मंदाना ने बताया अपने नाइट शूट का फेवरेट स्नैक, इंस्टा पर डाली थी स्टोरी
रश्मिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करके बताया नाइट टाइम का फेवरेट स्नैक, उन्होंने इंस्टा स्टोरी पर दोने से भरी एक ट्रे की तस्वीर शेयर की, जिसमें दो मिनट के इंस्टेंट नूडल्स भरे हुए थे। तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, "हमारे 4 बजे का स्नैक। यह हमारी नाइट शूट को और भी बेहतर बनाता है।"
- 23 Feb 2025 12:13 PM IST
पीएम मोदी ने मन की बात में कहा वुमेंस डे पर महिलाएं संभालेंगी उनका सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में कहा कि इस बार महिला दिवस पर उनके सोशल अकाउंट की कमान महिलाएं संभालेंगी। पीएम मोदी ने देश के लिए सर्वस्व समर्पित करने वाली महिलाओं को भी याद किया।
- 23 Feb 2025 12:04 PM IST
जीडीपी डेटा, एफएंडओ एक्सपायरी और वैश्विक आर्थिक आंकड़ों से तय होगा शेयर बाजार का रुझान
भारतीय शेयर बाजार के लिए अगला हफ्ता काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़े जरूरी आर्थिक आंकड़े जारी किए जाएंगे, जिसका असर शेयर बाजार की चाल पर देखने को मिल सकता है।
- 23 Feb 2025 11:54 AM IST
सेंटेड कैंडिल्स को जलाने से हो सकती है स्वास्थ्य संबंधित कई परेशानियां
वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि खुशबू वाले वैक्स मेल्ट्स से निकलने वाले सुगंधित यौगिक घर के अंदर मौजूद ओजोन से मिलकर हानिकारक कण बना सकते हैं। ये कण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं।
Created On :   23 Feb 2025 8:00 AM IST