Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 Feb 2025 4:13 PM IST
20 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे हाइप्रोफाइल मैच में 20 ओवरों का खेल खत्म हो चुका है। इन 20 ओवरों में पाकिस्तान ने 2 विकेट के नुकसान पर 79 रन बना लिए हैं।
- 23 Feb 2025 4:03 PM IST
18 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
भारत-पाकिस्तान मैच में 18 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इस वक्त तक पाकिस्तान ने 2 विकेटों के नुकसान पर 74 रनों का स्कोर खड़ा कर दिया है। टीम की ओर से कप्तान मोहम्मद रिजवान और सउद शकील क्रीज पर खड़े हैं।
- 23 Feb 2025 3:45 PM IST
14 ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 61 रन बना लिए हैं।
- 23 Feb 2025 3:30 PM IST
मैदान में लौटे शमी
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की मैदान में वापसी हो चुकी है। वह इस दौरान अपना दूसरा स्पेल डाल रहे हैं।
- 23 Feb 2025 3:20 PM IST
टीम इंडिया को मिली दूसरी सफलता
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक को रन आउट किया। 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर इमाम रन चुराना चाहते थे लेकिन अक्षर ने उन्हें क्रीज तक पहुंचने से पहले उन्हें आउट कर दिया।
- 23 Feb 2025 3:13 PM IST
भारत को मिली पहली सफलता
भारतीय टीम के दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने मैदान में उतरते ही धमाल मचाना शुरु कर दिया है। अपने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने बाबर आजम का विकेट उखाड़ दिया। बाबर इस दौरान 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे।
- 23 Feb 2025 3:05 PM IST
फिलहाल मैदान से बाहर हुए शमी
पाकिस्तान के खिलाफ मैच में भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अपनी फिटनेस की वजह से मैदान से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह वॉशिंगटन सुंदर मैदान में उतरे हैं।
- 23 Feb 2025 2:59 PM IST
आईसीसी इवेंट में बाबर ने पूरे किए 1000 वनडे रन
बाबर आजम रविवार को दुबई में भारत के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच के दौरान आईसीसी वनडे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में 1000 रन पूरे करने वाले तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बन गए।
- 23 Feb 2025 2:47 PM IST
3 ओवरों के बाद पाकिस्तान का स्कोर
दोनों टीमों के बीच इस हाइवोल्टेज मैच में 3 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। इन तीन
ओवरों में पाकिस्तान ने बिना किसी नुकसान के 14 रन बना लिए हैं। - 23 Feb 2025 2:35 PM IST
पहले ओवर के बाद पाकिस्तान का स्कोर
भारत - पाकिस्तान के बीच मुकाबले में 1 ओवर का खेल समाप्त हो चुका है। एक ओवर के बाद पाकिस्तानी टीम का स्कोर बिना किसी नुकसान के 5 रन है।
Created On :   23 Feb 2025 8:00 AM IST