Breaking News: आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 22 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
22 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 22 April 2025 12:40 PM IST

    दमोह में नदी में गिरी बोलेरो, 8 की मौत

    मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां नोहटा थाना अंतर्गत बनवार मार्ग पर सिमरी के समीप महादेव घाट के पुल पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। नदी में बोलेरो जीप के गिर जाने से 8 लोगों की मौत हो गई।

  • 22 April 2025 12:35 PM IST

    सोना 1 लाख रुपए के पार पहुंचा

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें सभी रिकॉर्ड तोड़कर आसमान पर जा पहुंची हैं। सप्ताह के दूसरे दिन यलो मेटल कहे जाने वाले सोने की कीमत 1 लाख रुपए के पार जा पहुंची है। आज (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) सोने के दाम में बीते दिन की तुलना में कीहब 1000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखी गई है। भारत में सोने की कीमतों में 3 प्रतिशत जीएसटी जोड़ने के बाद इसकी कीमत 1,00,116 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गई है।

  • 22 April 2025 12:30 PM IST

    चांदी की कीमत बढ़ी

    भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतें सभी रिकॉर्ड तोड़कर आसमान पर जा पहुंची हैं। यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते सत्र के मुकाबले इसमें 300 रुपए प्रति किलोग्राम तक की तेजी देखने को मिली है और इसी के साथ सिल्वर का भाव 1,01,100 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।

  • 22 April 2025 12:25 PM IST

    निफ्टी 24,193 के पार

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 68.05 अंक यानि कि 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,193.60 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

  • 22 April 2025 12:20 PM IST

    सेंसेक्स में 226 अंकों की तेजी

    देश का शेयर बाजार (Share Market) कारोबारी सप्ताह के दूसरे दिन (22 अप्रैल 2025, मंगलवार) मामूली बढ़त के साथ खुला। फिलहाल बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 226.40 अंक यानि कि 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79,634.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। 

  • 22 April 2025 12:15 PM IST

    सपाट स्तर पर भारतीय रुपया

    भारतीय रुपया मंगलवार को सपाट स्तर देखा गया और डॉलर के मुकाबले 85.13 पर खुला। जबकि, एक दिन पहले सोमवार की सुबह रुपया 85.11 पर खुला था और शाम को 24 पैसे बढ़त के साथ 85.14 पर बंद हुआ था।

  • 22 April 2025 12:10 PM IST

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज भुवनेश्वर में पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 101.11 रुपए और डीजल 27 पैसे घटकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। इसी प्रकार लखनऊ में पेट्रोल और डीजल 06-06 पैसे कम होकर क्रमश: 94.73 रुपए और 87.86 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, जयपुर में पेट्रोल 31 पैसे महंगा होकर 104.72 रुपए और डीजल 28 पैसे बढ़कर 90.21 रुपए प्रति लीटर हो गया है। 

  • 22 April 2025 12:05 PM IST

    कच्चे तेल की कीमत गिरी

    अंर्तराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (22 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 62.95 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया। बीते दिन यह 63 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था।

  • 22 April 2025 12:00 PM IST

    जितेंद्र सिंह ने कहा, रामबन में राहत कार्य जोरों पर, डीसी बसीर चौधरी स्थिति पर रख रहे नजर

    जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में चल रहे राहत कार्यों के बीच केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा है कि वह बुधवार को जिला मुख्यालय रामबन में स्वयं मौजूद रहेंगे। रविवार को रामबन जिले में अचानक आई बाढ़ के कारण हुए भूस्खलन में तीन लोगों की मौत हो गई थी। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का लगभग 4 से 5 किलोमीटर हिस्सा पूरी तरह बह गया और मलबे के नीचे कई वाहन दब गए थे।

  • 22 April 2025 11:57 AM IST

    टाइगर श्रॉफ को जान से मारने की धमकी के मामले में बड़ा खुलासा, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज किया केस

    बॉलीवुड स्टार्स की चमक-धमक भरी लाइफ को देख हर किसी के मन में यह जरूर आता है- 'वाह! क्या लाइफ है', लेकिन यह स्टारडम उनकी कई परेशानियों का कारण भी बन जाता है। उन्हें कड़ी सुरक्षा में चलना पड़ता है। कभी वह फैंस की भीड़ से घिर जाते हैं, तो कभी कोई उन्हें जान से मारने की धमकी दे देता है। ऐसी ही जान से मारने की धमकी को लेकर एक्टर टाइगर श्रॉफ सुर्खियों में बने हुए हैं। जब इस बात की खबर मुंबई पुलिस को मिली, तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। हालांकि बाद में इस मामले में चौंकाने वाला मोड़ सामने आया।

Created On :   22 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story