Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Feb 2025 12:59 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 21-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.37 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 20 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 21 Feb 2025 12:55 PM IST
गैंगरेप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग का संज्ञान
तमिलनाडु में 17 साल की लड़की से गैंगरेप के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने संज्ञान लिया है।
- 21 Feb 2025 12:50 PM IST
हर भारतीय 21वीं सदी के 'विकसित भारत' के लिए कर रहा कड़ी मेहनत: PM मोदी
हर भारतीय 21वीं सदी के 'विकसित भारत' के लिए कर रहा कड़ी मेहनत: PM मोदी
- 21 Feb 2025 12:45 PM IST
मदनी मस्जिद के पक्षकार की हार्ट अटैक से मौत
कुशीनगर के हाटा नगर में मदनी मस्जिद के पक्षकार शाकिर खान की हार्ट अटैक से मौत हो गई।
- 21 Feb 2025 12:41 PM IST
सोना 88000 के पार पहुंचा
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 88,200 रुपए प्रति 10 ग्राम से अधिक है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,800 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार हो गई है।
- 21 Feb 2025 12:32 PM IST
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24 से
दिल्ली विधानसभा का पहला सत्र 24-25 और 27 फरवरी को होगा।
- 21 Feb 2025 12:25 PM IST
चांदी की चमक बरकरार
चांदी के रेट में बीते गुरुवार के मुकाबले कोई खास बदलाव देखने को नहीं मिला है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
- 21 Feb 2025 12:20 PM IST
सेंसेक्स में 415 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी टूटा
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। दोपहर 12:20 बजे सेंसेक्स 415.48 अंक यानि कि 0.55 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,320.48 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 117.25 अंक यानि कि 0.51 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,795.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 21 Feb 2025 12:15 PM IST
भारतीय रुपया में आई मामूली तेजी
भारतीय रुपया में शक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मामूली मजबूती नजर आई। रुपया पिछले बंद के मुकाबले 0.11 प्रतिशत बढ़कर 86.55 डॉलर प्रति डॉलर पर खुला।
- 21 Feb 2025 12:11 PM IST
ईंधन के रेट में हुआ बदलाव
अलग- अलग राज्यों में भिन्न टैक्स सहित लोकल बॉडी टैक्स के चलते आज तिरुवनंतपुरम में पेट्रोल 18 पैसे महंगा होकर 107.48 रुपए और डीजल 30 पैसे बढ़कर 96.48 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं नोएडा में पेट्रोल 34 पैसे महंगा होकर 95.05 रुपए और डीजल 38 पैसे बढ़कर 88.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
Created On :   21 Feb 2025 8:00 AM IST