Breaking News: आज की बड़ी खबरें 21 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 21 Feb 2025 12:05 PM IST
कच्चे तेल में बढ़त जारी
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में बढ़त देखने को मिल रही है। आज ब्रेंट क्रूड का भाव 76.78 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
- 21 Feb 2025 12:00 PM IST
अत्याचार की लिखी जाएगी पटकथा- सपा नेता शिवपाल यादव का बड़ा बयान
सपा नेता शिवपाल यादव ने कहा कि जब समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी तो अत्याचार की पटकथा लिखी जाएगी और संभल उसमें सबसे ऊपर होगा।
- 21 Feb 2025 11:56 AM IST
6 करोड़ से ज्यादा लोग गरीब रेखा से आए ऊपर- सीएम योगी का बड़ा दावा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले 8 वर्ष में हमारी सरकार ने 6 करोड़ से अधिक लोगों को गरीबी रेखा से ऊपर उठाने में सफलता प्राप्त की है। ये चीजे दिखाती हैं कि प्रत्येक क्षेत्र में बदलाव हुआ है। अकेले महाकुंभ का आयोजन उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में 3 लाख करोड़ रुपए से भी अधिक वृद्धि करने वाला है।
- 21 Feb 2025 11:50 AM IST
'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' की स्थापना पर क्या बोले पीएम मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बेहतरीन लीडर्स का विकास जरूरी है और समय की मांग है इसलिए 'स्कूल ऑफ अल्टीमेट लीडरशिप' की स्थापना विकसित भारत की विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण और बड़ा कदम है।
- 21 Feb 2025 11:44 AM IST
दिल्ली ने बीजेपी को चुना- विजेंद्र गुप्ता
भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह समय से पहले तीर चलाना है। उन्हें(AAP) पता है कि सभी काम होने वाले हैं। दिल्ली की जनता ने बहुत शिद्दत से भाजपा को चुना है। यह सरकार दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ काम करेगी और दिल्ली में विकास कार्य प्रारंभ होंगे।
- 21 Feb 2025 11:32 AM IST
मुंबई एकनाथ शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी मामले में 2 लोग अरेस्ट
मुंबई क्राइम ब्रांच ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की कार को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले ईमेल के सिलसिले में बुलढाणा से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गोरेगांव पुलिस को अज्ञात शख्स द्वारा शिंदे की गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिला था। इसके बाद कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की। अधिकारियों ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल शुरू किए और धमकी के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू की।
- 21 Feb 2025 11:18 AM IST
हाथरस भगदड़ मामला 121 लोगों की हुई थी मौत, न्यायिक जांच रिपोर्ट में भोले बाबा को क्लीन चिट
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में 2 जुलाई 2024 को हुए भगदड़ कांड में न्यायिक आयोग ने अपनी जांच रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस दर्दनाक हादसे में 121 लोगों की जान गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। आयोग ने अपनी रिपोर्ट में इस घटना के लिए आयोजकों को मुख्य रूप से जिम्मेदार ठहराया है, साथ ही प्रशासन और पुलिस की लापरवाही को भी गंभीर चूक के रूप में चिन्हित किया है।
- 21 Feb 2025 11:08 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की बी-टीम बनकर कांग्रेस ने लड़ा चुनाव- बोलीं मायावती
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती ने कांग्रेस को भाजपा की बी टीम बताया है। एक्स पोस्ट में बसपा सुप्रीमो ने सांसद राहुल गांधी को अपने गिरेबान में झांकने की नसीहत भी दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा आम चुनाव में इस बार बीजेपी की बी टीम बनकर चुनाव लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण यहां बीजेपी सत्ता में आ गई है। वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए। ऐसे में इस पार्टी के सर्वेसर्वा राहुल गांधी को किसी भी मामले में दूसरों पर और खासकर बीएसपी की प्रमुख पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी जरूर झांक कर देखना चाहिए, तो यह बेहतर होगा। इनको यही सलाह है।"
- 21 Feb 2025 10:58 AM IST
बागेश्वर धाम से भोपाल तक जारी है प्रधानमंत्री मोदी के जोरदार स्वागत की तैयारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्य प्रदेश के दो दिवसीय प्रवास पर आ रहे हैं। वह बागेश्वर धाम में कैंसर अस्पताल का शिलान्यास करेंगे, वहीं भोपाल में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन करेंगे। उनके जोरदार स्वागत की तैयारी जारी है।
Created On :   21 Feb 2025 8:00 AM IST