Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
18 अप्रैल 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 18 April 2025 10:16 AM IST

    पूंछ में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन

    भारतीय सेना की रोमियो फोर्स और SOG (स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप) ने पुंछ के लसाना के जंगल क्षेत्र में लगातार चौथे दिन अपना संयुक्त अभियान जारी रखा, ताकि अंदर छिपे आतंकवादियों को पकड़ा जा सके। बीते दिन सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हुई थी जिसमें एक जवान घायल हो गया था। इसके बाद से ही सुरक्षाबलों ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

  • 18 April 2025 10:09 AM IST

    उत्तरी चिली में भूकंप के झटके, दहशत का माहौल

    बीते कुछ दिनों से कई देशों में भयानक भूकंप का सिलसिला जारी है। इस कड़ी में उत्तरी चिली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 5.7 बताई जा रही है। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने जानकारी दी कि यह भूकंप गुरुवार को आया। म्यांमार में 3.7 की तीव्रता से भूकंप आया है।

  • 18 April 2025 9:58 AM IST

    2 अज्ञात लोगों ने नौशहरा पन्नुआं के गुरप्रीत पर गोलियां चलाईं- SSP तरनतारन अभिमन्यु

    SSP तरनतारन अभिमन्यु राणा ने बताया, "28 मार्च 2025 को 2 अज्ञात लोगों ने नौशहरा पन्नुआं के गुरप्रीत पर गोलियां चलाईं, कल पंजाब पुलिस और AGTF ने संयुक्त अभियान में उनके एक साथी को गिरफ्तार किया और उससे हमें शूटरों के ठिकाने के बारे में पता चला। जब पुलिस ने उनका सामना किया, तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चलाईं और जवाबी कार्रवाई में वे घायल हो गए, उन्हें 4 गोलियां लगीं। महक (घायलों में से एक) सत्ता नौशहरा गिरोह से संबंधित है। जनवरी में हमने जो हैंड ग्रेनेड बरामद किया था, महक उस मामले में भी वांछित थी। 2 अत्याधुनिक हथियार (पाकिस्तान में बनी पिस्तौल) बरामद किए गए हैं

  • 18 April 2025 9:47 AM IST

    तरनतारन पुलिस की गैंगस्टर्स से मुठभेड़

    सत्ता नौशेरा गैंग और एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) और तरनतारन पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। दो गैंगस्टर महक प्रीत सिंह और जोवराज सिंह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। इसके बाद आगे की कार्यवाही होगी। गैंगस्टर ने पुलिसकर्मियों पर करीब 7 गोलियां चलाईं। 2 अत्याधुनिक हथियार (पाकिस्तान में बनी पिस्तौल और गोलियां) बरामद किए गए हैं। यह जानकारी तरनतारन पुलिस ने दी है।

  • 18 April 2025 9:35 AM IST

    सीएम योगी ने आंधी-बारिश से प्रभावित जनपदों में पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के दिए निर्देश

    उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह में तेज गर्मी के बाद अचानक बदले मौसम से किसानों को नुकसान हुआ है। गुरुवार को भी मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। कई जिलों में बेमौसम बारिश, वज्रपात और आंधी से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।

  • 18 April 2025 9:28 AM IST

    आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस की तीसरी जीत के दौरान बड़े ये बड़े रिकॉर्ड

    इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को 4 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए, जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस ने 18.1 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर टारगेट हासिल करके एक अहम जीत दर्ज की। ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले विल जैक्स को जीत में मुख्य भूमिका अदा करने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया।

  • 18 April 2025 9:18 AM IST

    दिल्ली नाबालिग लड़के की चाकू घोंपकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी

    उत्तर पूर्वी दिल्ली में सीलमपुर के जे-ब्लॉक में 17 वर्षीय एक लड़के की बेरहमी से चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि मृतक की पहचान उसी इलाके के निवासी राजवीर के बेटे कुणाल के रूप में हुई है। नाबालिग लड़के पर गुरुवार शाम करीब 7:38 बजे हमला हुआ था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, चाकू घोंपने की घटना की सूचना सीलमपुर थाने को मिली थी। इसके बाद कुणाल को तुरंत इलाज के लिए जेपीसी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

  • 18 April 2025 8:46 AM IST

    बांग्लादेश ने पाकिस्तान से कहा- 1971 की ज्यादती के लिए मांगे सार्वजनिक माफी और दें मुआवजा

    बांग्लादेश ने पाकिस्तान से 1971 के मुक्ति संग्राम के दौरान पाकिस्तानी सेना द्वारा बंगालियों के खिलाफ किए गए अत्याचारों के लिए औपचारिक माफी मांगने को कहा है। इतना ही नहीं उसने पाकिस्तान की परिसंपत्तियों में अपना हिस्सा मांगते हुए इस्लामाबाद से बांग्लादेश को बकाया 4.5 अरब डॉलर का मुआवजा अदा करने को भी कहा है। इसमें 1971 के युद्ध के दौरान बांग्लादेश छोड़ने में असमर्थ फंसे हुए पाकिस्तानियों की वापसी और 1970 के चक्रवात भोला में मिली विदेशी मदद के पैसे की बात भी शामिल थी।

  • 18 April 2025 8:34 AM IST

    एनआईए ने 2022 कोयंबटूर कार बम धमाका मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट

    राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को 2022 के कोयंबटूर कार बम विस्फोट मामले में पांच और आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। आईएसआईएस प्रेरित हमले में आत्मघाती हमलावर की मौत हो गई थी। यह इस मामले में एनआईए की चौथी पूरक चार्जशीट है। चार्जशीट में शेख हिदायतुल्ला, उमर फारूक, पावस रहमान, शरण मरियप्पन और अबू हनीफा को आतंकवाद के वित्तपोषण और अन्य गतिविधियों के लिए आरोपी बनाया गया है। इस चार्जशीट के साथ, अब इस मामले में कुल 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।

  • 18 April 2025 8:25 AM IST

    इजरायल की का बड़ा एक्शन, सेना ने किया हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराने का दावा

    इजरायल की सेना ने एक बयान में बताया कि उसने दक्षिणी लेबनान में ड्रोन हमले में हिजबुल्लाह कमांडर को मार गिराया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हमले में ब्लिडा क्षेत्र को निशाना बनाया गया, जिसमें अली इबार अल-नबी खादी की मौत हो गई। सेना ने खादी की पहचान म्हाइबिब क्षेत्र में हिजबुल्लाह की सैन्य चौकी के उप प्रमुख के रूप में की थी।

Created On :   18 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story