Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 18 April 2025 8:14 AM IST
फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी में फायरिंग
अमेरिका के फ्लोरिडा स्टेट यूनिवर्सिटी (FSU) में फायरिंग हुई। जिसमें 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। अधिकारियों ने जानकारी दी कि इस घटना में कम से कम 5 लोग जख्मी हो गए। जिन्हें हॉस्पिटल में एड्मिट करवाया गया है। पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया है.
- 18 April 2025 8:07 AM IST
मुर्शिदाबाद हिंसा बदले गए दो पुलिस थानों के अधिकारी
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के सुती और समसेरगंज पुलिस थानों के प्रभारियों को गुरुवार को बदल दिया गया। ये दोनों इलाके वक्फ (संशोधन) अधिनियम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए थे। जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि इन दोनों पुलिस स्टेशनों के अधिकार क्षेत्र में आने वाले इलाके सबसे ज्यादा प्रभावित थे। हिंसा से संबंधित तीन मौतों में से दो समसेरगंज और एक सुती में हुई। यह निर्णय लिया गया कि दोनों पुलिस स्टेशनों का नेतृत्व ज्यादा अनुभवी और उच्च पदस्थ अधिकारियों द्वारा किया जाएगा।"
Created On :   18 April 2025 8:00 AM IST