Breaking News: आज की बड़ी खबरें 18 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.
Live Updates
- 18 April 2025 12:10 PM IST
चांदी के रेट में कमी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिली है। यदि चांदी की कीमत देखी जाए तो बीते दिन के मुकाबले इसमें करीब 100 रुपए प्रति 1 किलोग्राम तक की गिरावट आई, जिसके बाद सिल्वर का भाव 99,900 रुपए प्रति किलोग्राम हो गया है।
- 18 April 2025 12:05 PM IST
कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट
आज नोएडा में पेट्रोल 41 पैसे बढ़कर 95.12 रुपए और डीजल 48 पैसे महंगा होकर 88.29 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 102.98 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 91.04 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, गुड़गांव में पेट्रोल 14 पैसे घटकर 95.11 रुपए और डीजल 13 पैसे कम होकर 87.97 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में पेट्रोल 44 पैसे कम होकर 101.11 रुपए और डीजल 42 पैसे घटकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
- 18 April 2025 12:01 PM IST
कच्चे तेल की कीमत मामूली बढ़ी
अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार चढ़ाव जारी है। फिलहाल, लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, आज (18 अप्रैल 2025) सुबह ब्रेंट क्रूड ऑयल 64.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार करते देखा गया है। देखा जाए तो बीते दिन की तुलना में कीमतें 1.50 डॉलर बढ़ गई हैं, जो कि 62.98 डॉलर प्रति बैरल थी।
- 18 April 2025 11:52 AM IST
प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना से सशक्त हुए नीमच के विष्णु सेन
भारत की पारंपरिक कला और शिल्प को बढ़ावा देने वाली प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना अब देश के कारीगरों और शिल्पकारों के जीवन में बदलाव ला रही है। इस योजना का उद्देश्य पारंपरिक हुनर को संरक्षित करना और इससे जुड़े लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाकर उन्हें मुख्यधारा से जोड़ना है।
- 18 April 2025 11:29 AM IST
रक्षा सचिव ने लंदन में की ड्रोन, निगरानी, डिफेंस स्पेस और विमानन पर चर्चा
भारत और यूनाइटेड किंगडम ने उभरते क्षेत्रीय और वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य की समीक्षा की है। यह समीक्षा रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह के दो दिवसीय लंदन दौरे के दौरान की गई। रक्षा सचिव ने यहां दोनों देशों की आर्मी, नौसेना और वायुसेना के बीच सैन्य संपर्क बढ़ाने पर भी विचार किया। ड्रोन, निगरानी, डिफेंस स्पेस और विमानन को लेकर भी यूनाइटेड किंगडम के साथ चर्चा की गई है।
- 18 April 2025 11:08 AM IST
स्कूल गलत तरीके से फीस बढ़ाएगा, बच्चों और अभिभावकों को परेशान करेगा तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा - सीएम रेखा गुप्ता
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के स्कूलों में फीस बढ़ोतरी को लेकर मचे हंगामे के बीच अभिभावकों को आश्वस्त किया कि किसी भी तरह की मनमानी स्वीकार नहीं की जाएगी। सीएम ने कहा कि अगर सिस्टम को फॉलो नहीं किया जाएगा तो सख्त एक्शन लिया जाएगा।
- 18 April 2025 11:01 AM IST
सीएम योगी ने आंधी-बारिश से प्रभावित जनपदों में पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए
उत्तर प्रदेश में अप्रैल माह में तेज गर्मी के बाद अचानक बदले मौसम से किसानों को नुकसान हुआ है। गुरुवार को भी मौसम में अचानक बदलाव देखा गया। कई जिलों में बेमौसम बारिश, वज्रपात और आंधी से हुए नुकसान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने आंधी-बारिश, ओलावृष्टि, वज्रपात के दृष्टिगत संबंधित जनपदों के अधिकारियों को पूरी तत्परता से राहत कार्य संचालित करने के निर्देश दिए।
- 18 April 2025 10:48 AM IST
पीएम मोदी के भाषणों पर आधारित पुस्तक 'संस्कृति का पांचवां अध्याय' का विमोचन आज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संस्कृति पर विचारों और भाषणों का संकलन 'संस्कृति का पांचवां अध्याय' अब पुस्तक रूप में पाठकों के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इस पुस्तक का औपचारिक विमोचन नई दिल्ली में इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) के समवेत सभागार में शुक्रवार शाम को 5 बजे होगा।
- 18 April 2025 10:29 AM IST
बिलासपुर में तेज रफ्तार कार ने दो पैदल यात्रियों को मारी टक्कर, 1 की हालत गंभीर
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित तोरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत महमंद-सिरगिट्टी बायपास पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। इस हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अनियंत्रित कार युवकों को जोरदार टक्कर मारते हुए आगे बढ़ती दिख रही है।
- 18 April 2025 10:22 AM IST
डीबीटी से आई लीकेज में कमी, पिछले 10 वर्षों में भारत ने 3.48 लाख करोड़ रुपये बचाए रिपोर्ट
भारत के प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) सिस्टम के तहत लीकेज में कमी आने के साथ कुल 3.48 लाख करोड़ रुपये की बचत हुई है। पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार द्वारा शुरू किए गए इस सिस्टम के शुभारंभ के बाद से लाभार्थी कवरेज में 11 करोड़ से 176 करोड़ तक 16 गुना वृद्धि दर्ज की गई है।
Created On :   18 April 2025 8:00 AM IST