Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 17 March 2025 1:12 AM IST
जीलैंड के पुलिस मंत्री ने कहा, 'भारत के साथ कृषि और खेल के क्षेत्र में सहभागिता महत्वपूर्ण'
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सर रविवार को पांच दिवसीय यात्रा पर भारत आए । न्यूजीलैंड के पुलिस मंत्री मार्क मिशेल ने मीडिया से बात करते हुए क्रिस्टोफर लक्सन के इस दौरे को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान उन्होंने कृषि और खेल के क्षेत्र में दोनों देशों की सहभागिता पर जोर दिया।
- 17 March 2025 12:42 AM IST
दिल्ली में इफ्तार पार्टी में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू
दिल्ली भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा रविवार को इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू भी शामिल हुए।
- 17 March 2025 12:18 AM IST
वक्फ संशोधन बिल को लेकर हरियाणा भाजपा ने प्रदेश समिति का किया गठन
हरियाणा भाजपा के अध्यक्ष मोहन लाल बडोली ने रविवार को वक्फ संशोधन बिल के संदर्भ में तीन सदस्यीय प्रदेश समिति का गठन किया। इस समिति के तीन सदस्यों को अहम जिम्मेदारी दी गई है। समिति के संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व मंत्री जाकिर हुसैन को दी गई है। इसके अलावा, समिति के सदस्य के रूप में पानीपत के महाराज हुसैन साबरी और हिसार के घनश्याम गोयल को चुना गया है।
- 16 March 2025 11:57 PM IST
भारत ने जीता आईएमएल फाइनल
इंटरनेशनल मास्टर्स लीग 2025 के खिताबी जंग में टीम इंडिया ने वेस्ट इंडीज को 6 विकेटों से मात देकर ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है।
- 16 March 2025 11:49 PM IST
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली दौरा, भाजपा आलाकमान से मुलाकात
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को दिल्ली दौरे पर रहेंगे। सीएम धामी का यह दौरा राजनीतिक घटनाक्रम के मद्देनजर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री धामी दिल्ली में पार्टी के आला कमान से मुलाकात करेंगे और मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में चर्चा करेंगे।
- 16 March 2025 11:38 PM IST
सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, 'कागजों पर नहीं, जमीन पर होगा काम '
दिल्ली की भाजपा सरकार दिल्ली की तस्वीर बदलने के लिए लगातार प्रयासरत है। सीएम रेखा गुप्ता खुद मौर्चा संभाली हुई हैं। रविवार को वह दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना और दिल्ली सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा के साथ उन्होंने बारापुला, कुशक और सुनहरी नालों में जल निकासी की स्थिति एवं गाद हटाने के कार्यों का निरीक्षण किया। सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि पिछली सरकार की लापरवाही के कारण हर साल दिल्लीवालों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ी, लेकिन अब केवल कागजों पर नहीं, जमीन पर काम होगा। अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि मानसून से पहले सभी नालों की सफाई और गाद निकालने का कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाए। स्वच्छ, विकसित और जलभराव मुक्त दिल्ली के लिए हमारी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
- 16 March 2025 11:20 PM IST
अबू कताल के मारे जाने से आतंकवादियों को मिलेगा कड़ा संदेश - पूर्व डीजीपी एसपी वैद
जम्मू-कश्मीर के पूर्व डीजीपी एसपी वैद ने हाल ही में भट्टा दुर्रिया आर्मी काफिले और ढांगरी आतंकवादी हमलों के संदर्भ में महत्वपूर्ण बयान दिया है। एसपी वैद ने पाकिस्तान के पंजाब में एक अज्ञात बंदूकधारी द्वारा अबू कताल, जो लश्कर-ए-तैयबा के जम्मू-कश्मीर ऑपरेशन्स का प्रमुख था, को मार दिए जाने की खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह घटनाक्रम एक बड़ा संदेश है।
- 16 March 2025 10:58 PM IST
बाहर हुए उमरान मलिक
आईपीएल 2025 का ओपनिंग मैच 22 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाईट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाने वाला है। लेकिन इससे पहले केकेआर को बड़ा झटका लगा है। बता दें, टूर्नामेंट की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम का वक्त बचा हुआ है और इससे पहले टीम ने जानकारी दी है कि चोट की वजह से उनका एक घातक तेज गेंदबाज टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। दरअसल, टीम के तेज गेंदबाज उमरान मलिक टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद केकेआर ने रविवार 16 मार्च को साझा की। साथ ही टीम ने उनके रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।
- 16 March 2025 10:35 PM IST
हिमाचल प्रदेश बिलासपुर गोलीकांड को लेकर जयराम ठाकुर ने सरकार को घेरा, प्रदेश की कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल
होली के दिन हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में हुए गोलीकांड को लेकर हिमाचल विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने रविवार को सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह खराब होने की बात कही। विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, "प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरीके से ध्वस्त हो चुकी है। सुक्खू सरकार कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर गंभीर ही नहीं है। जिसके कारण बिलासपुर में गोलीकांड जैसी घटना सामने आई है। यह पहली बार नहीं है, जब बिलासपुर में इस तरीके से दिन दहाड़े गोलियां चलाई गई हो। इसके पहले भी इसी तरीके की घटना हुई, जिसमें पुलिस द्वारा कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई।"
- 16 March 2025 10:27 PM IST
हमारी सरकार दिल्ली के दिल का बजट पेश करेगी - रेखा गुप्ता
दिल्ली की भाजपा सरकार अपने पहले बजट को लेकर जनता से सुझाव ले रही है, ताकि जनता के सुझावों के तहत ही बजट पेश किया जाए। दिल्ली सरकार चाहती है कि जनता के सभी मुद्दों को बारीकी से ध्यान में रखकर इस बजट को तैयार किया जाए। रविवार को दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधायक दल की बैठक बुलाई थी। जिसमें सभी विधायकों ने अपनी-अपनी विधानसभा में बजट को लेकर आम जनता के सुझावों को सीएम के सामने रखा है।
Created On :   16 March 2025 8:00 AM IST