Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 16 Feb 2025 11:15 AM IST
चिल्टर्न फायरहाउस होटल
चिल्टर्न फायरहाउस होटल में आग, 100 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया
- 16 Feb 2025 11:08 AM IST
चिल्टर्न फायरहाउस होटल में लगी भीषण आग
लंदन के प्रसिद्ध मार्लेबोन स्थित चिल्टर्न फायरहाउस होटल में लगी भीषण आग
- 16 Feb 2025 11:03 AM IST
दिल्ली स्टेशन भगदड़ का आंखों देखा हाल
अनाउंसमेंट के बावजूद भी नहीं सुन रहे थे श्रद्धालओं की भीड़, हादसे के वक्त स्टेशन पर मौजूद वायुसेना के अधिकारी ने बताया आंखों देखा हाल
- 16 Feb 2025 10:21 AM IST
जम्मू-कश्मीर का तापमान
जम्मू-कश्मीर में आज का अधिकतम तापमान 7 डिग्रीस सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।
- 16 Feb 2025 10:06 AM IST
रामलला के दर्शन कर भाव विभोर हुए अभिषेक मनु सिंघवी, बोले ' सच में आत्मा को झकझोर देने वाला अनुभव'
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अभिषेक सिंघवी रविवार सुबह अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर पहुंचे। राम लला के दर्शन को अपना 'दिव्य सौभाग्य' और 'आत्मा को झकझोरने वाला अनुभव' करार दिया। रामलला के दर्शन और मंदिर में प्रार्थना अर्पित करने के बाद अभिषेक मनु सिंघवी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी भावनाएं साझा की।
- 16 Feb 2025 9:57 AM IST
अभिनेता जितेंद्र को 'ज्येष्ठ नागरिक' सम्मान , बेटी एकता कपूर ने जताया नितिन गडकरी का आभार
अभिनेता जितेंद्र को हाल ही में 'ज्येष्ठ नागरिक' के रूप में सम्मानित किया गया। उनकी बेटी और टीवी-फिल्म निर्माता एकता कपूर ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह 'सहयोग' के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का आभार जताते नजर आईं। एकता कपूर ने इंस्टाग्राम पर वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “आपके सहयोग के लिए धन्यवाद।
- 16 Feb 2025 9:45 AM IST
महाकुंभ में हेलीकॉप्टर सेवा से यात्री खुश
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई गई हेलीकॉप्टर सेवा का मजा यात्री जमकर ले रहे हैं। यात्रियों का कहना है कि इस यात्रा से न सिर्फ समय की बचत हो रही है, बल्कि वे यात्रा जाम और भीड़ से निजात पाकर कुछ ही समय में स्नान भी कर ले रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि इस हेलीकॉप्टर यात्रा से वे प्रयागराज शहर के ऊपर का नजारा और गंगा-यमुना के मिलन का विहंगम दृश्य ऊपर से देख रहे हैं।
- 16 Feb 2025 9:38 AM IST
उपराष्ट्रपति धनखड़ की दिल्ली हादसे पर प्रतिक्रिया
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार रात हुई भगदड़ की घटना में कई लोगों की मौत हो गई। रेलवे ने इस हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। इन सब के बीच लोकसभा स्पीकर ओम बिरला समेत कई अन्य नेताओं ने इस हादसे पर दुख जताया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हादसे पर दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुई जान-माल की हानि से मैं बहुत दुखी हूं। मैं इस दुखद क्षति के लिए अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
- 16 Feb 2025 9:33 AM IST
यूरोपीय देशों ने डब्ल्यूएचओ में अपनी भूमिका बढ़ाने पर दिया जोर
छह यूरोपीय देशों के स्वास्थ्य अधिकारियों ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में अपनी भूमिका बढ़ाने की अपील की है। यह अपील अमेरिका के संभावित अलगाव को देखते हुए की गई है। फिनलैंड के हेल्थ एंड वेलफेयर इंस्टीट्यूट (टीएचएल) और पांच अन्य यूरोपीय स्वास्थ्य संगठनों के प्रमुखों का लैंसेट जर्नल में एक खुला पत्र प्रकाशित किया गया। इसमें अमेरिका के बाहर निकलने से होने वाली चुनौतियों का जिक्र किया गया और यूरोपीय देशों से डब्ल्यूएचओ में अपनी भूमिका बढ़ाने की अपील की गई।
- 16 Feb 2025 9:21 AM IST
दिल्ली भगदड़ घटना की होगी जांच- प्रवीष खंडेलवाल
भाजपा सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसमें 18 लोगों की मृत्यु हो गई। ये सभी महाकुंभ जा रहे थे। रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के लिए एक समिति बनाई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भी इसका संज्ञान लिया है।
Created On :   16 Feb 2025 8:00 AM IST