Breaking News: आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 16 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव
16 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 16 Feb 2025 9:13 AM IST

    दिल्ली रेलवे स्टेशन हादसा अपडेट

    कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी दुख जाहिर करते हुए कहा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भीड़ की वजह से मची भगदड़ में महिलाओं और बच्चों समेत कई लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत दुखद है। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें। शोक-संतप्त परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।

  • 16 Feb 2025 9:02 AM IST

    दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला अपडेट

    कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से कई लोगों की मृत्यु हो जाने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। स्टेशन से आ रहे वीडियो बेहद हृदयविदारक हैं। हमारी मांग है कि मृतकों व घायलों की संख्या जल्द से जल्द घोषित की जाए और गुमशुदा लोगों की पहचान भी सुनिश्चित की जाए। पीड़ितों के परिजनों को हमारी गहरी संवेदनाएं। घायलों को तत्काल इलाज हेतु स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

  • 16 Feb 2025 8:54 AM IST

    दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ मामला अपडेट

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में लोगों की मौत की खबर सुनकर बहुत दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं।

  • 16 Feb 2025 8:43 AM IST

    दिल्ली हादसे पर राहुल गांधी की प्रतिक्रिया

    लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मचने से कई लोगों की मृत्यु और कईयों के घायल होने की ख़बर अत्यंत दुखद और व्यथित करने वाली है। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की आशा करता हूं। यह घटना एक बार फिर रेलवे की नाकामी और सरकार की असंवेदनशीलता को उजागर करती है। प्रयागराज जा रहे श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर इंतजाम किए जाने चाहिए थे।

  • 16 Feb 2025 8:33 AM IST

    यूपी का मौसम

    उत्तर प्रदेश में आज का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

  • 16 Feb 2025 8:26 AM IST

    दिल्ली भगदड़ पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

    प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से व्यथित हूं। मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं प्रार्थना करता हूं कि घायल लोग जल्दी ठीक हो जाएं। अधिकारी इस भगदड़ से प्रभावित सभी लोगों की सहायता कर रहे हैं।

  • 16 Feb 2025 8:20 AM IST

    दिल्ली का मौसम

    राजधानी दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

  • 16 Feb 2025 8:07 AM IST

    महाकुंभ 2025

     प्रयागराज में महाकुंभ के दौरान श्रद्धालु पावन स्नान करने के लिए त्रिवेणी संगम पर बड़ी संख्या में उमड़ रहे हैं। 

Created On :   16 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story