Breaking News: आज की बड़ी खबरें-15 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें-15 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
15 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 15 Jan 2025 8:20 PM IST

    'बीजेपी को दिल्ली में जीत दिलाएंगे युवा' - सांसद तेजस्वी सूर्या

    भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या ने कहा, "माननीय प्रधानमंत्री ने देश के 1 लाख युवाओं को राजनीति में आने और राजनीति में परिवर्तन लाने का एक आह्वान किया है। इसी विजन के तहत आज दिल्ली के 500 से ज्यादा छात्र नेता, ऐसे कई युवा नेता आज भारतीय जनता युवा मोर्चा में शामिल हुए हैं। मैं उन सभी का देश के विश्व के सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी में स्वागत करता हूं। जिस तरह से आज युवा बड़े उत्साह के साथ पार्टी में शामिल हो रहे हैं, ये इस बात का संकेत है कि बदलाव की हवा दिल्ली में है और देश के युवा और खासकर देश की राजधानी के युवा पिछले दस साल से आम आदमी पार्टी के बुरे शासन और भ्रष्टाचार से त्रस्त है और ये बदलाव की तरफ बढ़ रहे हैं। यह एक बड़ा कदम है जो उन्होंने उठाया है और मुझे पूरा विश्वास है कि युवा लोगों की ताकत के आधार पर, जो नए युवा भाजपा में शामिल हुए हैं तो हम इस चुनाव में विजयी होंगे।"

  • 15 Jan 2025 7:49 PM IST

    कांग्रेस हमेशा किसानों के हक में रही- कांग्रेस सांसद केएल शर्मा

    कांग्रेस सांसद केएल शर्मा ने कहा कि जब 'किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा' का विचार सामने आया तो हम सब से सलाह-मशविरा किया गया। इस यात्रा के विचार को हमारे अध्यक्ष जी ने भी सराहा है और उसे समर्थन देने की बात कही है। यूपी में हम बढ़-चढ़कर 'किसान मजदूर सम्मान एवं न्याय यात्रा' को समर्थन देते हुए आगे बढ़ाएंगे। कांग्रेस हमेशा किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ती रही है। इस लड़ाई में हम सब साथ हैं। 

  • 15 Jan 2025 7:41 PM IST

    त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती की गई

    यूपी के प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ मेले में त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती की गई। 

  • 15 Jan 2025 7:24 PM IST

    स्टीव जॉब्स की चिट्ठी 4 करोड़ में हुई निलाम

    एप्पल कंपनी के मालिक स्टीव जॉब्स ने तकरीबन 50 साल पहले महाकुंभ को लेकर एक चिट्ठी लिखी थी जो कि अब 5,00,312 अमेरिकी डॉलर लगभग 4.32 करोड़ रुपये में निलाम की गई है।

  • 15 Jan 2025 7:17 PM IST

    एक्टर हर्षा रिछारिया पर भड़के आनंद स्वरूप महाराज

    एक्टर हर्षा रिछारिया के प्रयागराज महाकुंभ में भगवा वस्त्र धारण कर शाही रथ पर सवार होने और अमृत स्नान करने का मामला लगातार तूल पकड़ता जा रहा है। जिसे लेकर अब बेंगलुरु के शाकंभरी मठ के पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप जी महाराज ने भी गहरी नाराजगी जाहिर की है। 

  • 15 Jan 2025 7:11 PM IST

    सांस लेने लायक नहीं दिल्ली की हवा

    देश की राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी गिरने की वजह से राज्य सरकार ने वहां ग्रैप 4 का प्रतिबंध लागू कर दिया है।

  • 15 Jan 2025 7:05 PM IST

    समस्तीपुर में घटी दर्दनाक घटना

    बिहार के सम्सतीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, वहां मौजूद एक एल्यूमिनियर फैक्ट्री में बुधवार को बॉयलर में ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 मजदूरों की जान चलीं गई। इसके अलावा तीन लोगों के घायल होने की खबर मिली है।

  • 15 Jan 2025 6:58 PM IST

    नवी मुंबई के इस्कॉन का उद्घाटन करने पहुंचे पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को नवी मुंबई इस्कॉन के श्री राधमोहनजी मंदिर का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने वहां की जनता को भी संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा, "जिस तरह से इस्कॉन सेवा के भाव से काम कर रही है, मुझे संतोष है कि हमारी सरकार भी इसी सेवा भाव से काम कर रही है।"

  • 15 Jan 2025 6:50 PM IST

    भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

    दिल्ली विधानसभा चुनाव में नई दिल्ली सीट से भाजपा के उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह पर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है। उनपर चुनाव प्रचार के दौरान जूते बांटने का आरोप लगाया गया है।

  • 15 Jan 2025 6:42 PM IST

    शरद कुमार यादव ने संभाला पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के कुलपति का पद

    आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति शरद कुमार यादव ने आज पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी के कुलपति का पदभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत की और कहा कि वह विश्वविद्यालय को उन्नति की दिशा में आगे बढ़ाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

Created On :   15 Jan 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story