Breaking News: आज की बड़ी खबरें-15 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 15 Jan 2025 10:45 PM IST
सुप्रीम कोर्ट ने बिहार विधान परिषद उपचुनाव के रिजल्ट पर लगाई रोक
बिहार विधान परिषद की खाली हुई एक सीट के लिए जेडीयू की तरफ से ललन प्रसाद ने कुछ दिन पहले ही नामांकन किया था। इस सीट से उन्हें निर्विरोध चुना जाना लगभग तय माना जा रहा था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसके रिजल्ट पर रोक लगा दी है।
- 15 Jan 2025 10:30 PM IST
पूर्व राज्यसभा सांसद के घर पहुंचे भोजपुरी गायक
मकर संक्रांति के अवसर पर एसआईएस सेक्योरिटी के मालिक और पूर्व राज्यसभा सांसद रवींद्र किशोर सिन्हा के घर पहुंचे भोजपुरी गायक पवन सिंह। वहां बिजनसमैन ने उन्हें गले लगाकर स्वागत किया।
- 15 Jan 2025 10:13 PM IST
कटरा वैष्णोदेवी से दो कुंभ स्पेशल ट्रेन 7 और 14 फरवरी प्रयागराज जाएंगी
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने ट्वीट किया," स्पेशल ट्रेन से प्रयागराज जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। 24 जनवरी के बाद कटरा वैष्णोदेवी से दूसरी और तीसरी कुंभ स्पेशल ट्रेन क्रमशः 7 और 14 फरवरी को रवाना होगी"
- 15 Jan 2025 9:59 PM IST
पिछले 8 सालों में शिमला में आपदाओं की वजह से गई हैं 36 जानें
पिछले आठ सालों में हिमाचल के शिमला में 35 बड़ी प्राकृतिक आपदाएं आईं हैं। जिसकी वजह से साल 2024 में 36 लोगों की जान चली गई।
- 15 Jan 2025 9:42 PM IST
दिल्ली चुनाव: बीजेपी जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट
दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की स्टार कैंपेनर्स की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें PM मोदी समेत 40 लोगों के नाम शामिल किए गए हैं।
- 15 Jan 2025 9:32 PM IST
पीएम मोदी श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवी मुंबई में इस्कॉन के श्री श्री राधा मदनमोहनजी मंदिर का उद्घाटन किया।
- 15 Jan 2025 9:20 PM IST
दिल्ली: गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों के समय में बदलाव
दिल्ली में ठंड के बढ़ते प्रकोप के चलते गौतमबुद्ध नगर में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया है।
- 15 Jan 2025 9:08 PM IST
दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश
दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई है।
- 15 Jan 2025 8:55 PM IST
इंटरनेट पर वायरल हो रहे मस्कुलर बाबा
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज शहर में महाकुंभ का शुभारंभ हो चुका है। इस भव्य आयोजन का साक्षी बनने के लिए दुनियाभर से जनसैलाब यहां उमड़ पड़ा है। दुनिया के कोने कोने से संन्यासी और साधु संत संगम के किनारे पहुंच गए हैं। इस महाकुंभ में आए कई साधु को लेकर इंटरनेट पर काफी चर्चा हो रही है। पहले आईआईटी वाले बाबा फिर छोटू बाबा फिर अब एक और बाबा सोशल मीडिया पर खुब छाए हुए हैं। दरअसल, इनके बारे में सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि ये महाभारत काल के भगवान परषुराम का अवतार हैं।
- 15 Jan 2025 8:40 PM IST
AAP जितना चुनाव प्रचार करेगी उतना कांग्रेस को फायदा होगा - संदीप दीक्षित
नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कहा, "मुझे लगता है वे(AAP) जितना चुनाव प्रचार करेंगे कांग्रेस को उतना फायदा होगा। अन्य पार्टियां कुछ भी कहें लेकिन कांग्रेस हमेशा ही भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ी रही है। हमारे अन्य घटक दलों को मैंने कभी भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़े हुए नहीं देखा है।"
Created On :   15 Jan 2025 8:00 AM IST