Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 March 2025 11:36 PM IST
श्रीनगर में बड़ा हादसा
पंपोर के चंदहरा क्रॉसिंग के पास स्कूल वैन और इनोवा की टक्कर, 6 छात्रों सहित 10 घायल
- 14 March 2025 7:46 PM IST
हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा
बिलासपुर में कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक बंबर ठाकुर पर फायरिंग, अस्पताल में एडमिट
- 14 March 2025 6:27 PM IST
पेइचिंग में अलगाव-विरोधी कानून के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर संगोष्ठी आयोजित
"अलगाव-विरोधी कानून" के कार्यान्वयन की 20वीं वर्षगांठ पर 14 मार्च को पेइचिंग में एक संगोष्ठी आयोजित की गई। सीपीसी केंद्रीय समिति के पोलित ब्यूरो की स्थायी समिति के सदस्य और एनपीसी की स्थायी समिति के अध्यक्ष चाओ लची ने इसे संबोधित किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमें नए युग के लिए चीनी विशेषता वाले समाजवाद पर शी जिनपिंग के विचारों के मार्गदर्शन का पालन करना चाहिए, ताइवान से संबंधित कार्यों पर महासचिव शी जिनपिंग के महत्वपूर्ण विवरणों को पूरी तरह से लागू करना चाहिए और नए युग में ताइवान मुद्दे को हल करने के लिए सीपीसी की समग्र रणनीति को लागू करना चाहिए, अलगाव-विरोधी कानून की महत्वपूर्ण भूमिका को गहराई से समझना चाहिए, "ताइवान स्वतंत्रता" से जुड़े अलगाव पर दृढ़ता से नकेल कसनी चाहिए, बाहरी हस्तक्षेप को रोकना चाहिए और राष्ट्रीय एकीकरण के महान कार्य को अडिग रूप से आगे बढ़ाना चाहिए।
- 14 March 2025 6:15 PM IST
बाजार में आया हैकिंग का नया तरीका
एफबीआई ने एप्पल और एंड्रॉयड यूर्जस के लिए नई चेतावनी जारी की है। उन्होंने ये खतरे की घंटी 'स्मिशिंग' हमलों की तेजी से फैलती लहर की वजह से बजाई है। बता दें, 'स्मिशिंग' हैकिंग की वो तकनीक है जिसमें यूजर्स को एक मैसेज प्राप्त होता है। इस मैसेज में एक लिंक होता है जिसके जरिए हैकर्स उनके पासवर्ड, क्रेडिट कार्ड नंबर और अन्य गोपनीय डेटा चुरा लेते हैं।
- 14 March 2025 5:53 PM IST
फरवरी में लघु एवं मध्यम आकार के उद्यमों का विकास अच्छा रहा
चीन के लघु एवं मध्यम उद्यम संघ द्वारा हाल ही में जारी आंकड़ों के अनुसार फरवरी में लघु एवं मध्यम उद्यम विकास सूचकांक 89.8 रहा, जो जनवरी से 0.8 अंक अधिक था। इनमें उप-सूचकांक, उद्योग सूचकांक और क्षेत्रीय सूचकांक सभी में वृद्धि हुई।
- 14 March 2025 5:27 PM IST
ओडिशा में भीषण गर्मी की चेतावनी, आईएमडी ने जताई तापमान बढ़ने की संभावना
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ओडिशा में 14 से 18 मार्च तक अत्यधिक गर्मी की चेतावनी जारी की है। इस दौरान राज्य के कई हिस्सों में भीषण गर्मी, गर्म रातें और उच्च आर्द्रता का अनुभव होने की संभावना है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। खासकर शिशुओं, बुजुर्गों और लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों के लिए के लिए।
Created On :   14 March 2025 8:00 AM IST