Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 Feb 2025 12:27 PM IST
सोने की कीमत में फिर आई तेजी
मुनाफावसूली के बाद आज (14 फरवरी 2025, शुक्रवार) फिर से सोने-चांदी (Gold-Silver) की कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। आज 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 87,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 80,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है।
- 14 Feb 2025 12:19 PM IST
चांदी की कीमत 1 लाख रुपए के पार
चांदी की कीमत में बीते दिन के मुकाबले करीब 1000 रुपए प्रति किलोग्राम तक का इजाफा देखने को मिला है। जिसके बाद इसकी कीमत 1,00,500 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 14 Feb 2025 12:10 PM IST
भारतीय रुपया में बढ़त
भारतीय रुपया शुक्रवार को मामूली बढ़त के साथ 86.84 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल गुरुवार की सुबह रुपया 86.80 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 86.89 प्रति डॉलर पर स्थिर बंद हुआ था।
- 14 Feb 2025 11:56 AM IST
आरबीआई में पाबंदी के बाद न्यू इंडिया कोऑपरेटिव बैंक के बाहर भीड़
मुंबई स्थित न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर शुक्रवार को लोगों की कतारें देखी गई हैं। आरबीआई की ओर से निकासी पर रोक लगने के बाद चिंतित ग्राहक जल्द से जल्द अपना पैसा निकालना चाह रहे हैं।
- 14 Feb 2025 11:48 AM IST
संवाद कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने भारत और थाईलैंड के बीच रिश्ते पर डाला जोर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भारत और थाईलैंड के बीच प्राचीन और गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच यह रिश्ता 2000 वर्षों से भी अधिक पुराना है जो शांति और सद्भाव की एशियाई परंपराओं को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाता है।
- 14 Feb 2025 10:51 AM IST
ऊर्जा सप्ताह 2025
ऊर्जा सप्ताह 2025 भारत ने उज्जवल भविष्य के लिए कई समझौतों पर किए हस्ताक्षर
- 14 Feb 2025 10:39 AM IST
महाकुंभ में स्नान
महाकुंभ: आज 20 लाख से ज्यादा लोगों ने किया स्नान, 49 करोड़ पहुंचा कुल आंकड़ा
- 14 Feb 2025 10:29 AM IST
मोदी से बोले ट्रंप हमने आपको मिस किया
ट्रंप ने मोदी से पांच साल बाद मुलाकात करते हुए कहा हमने आपको बहुत याद किया।
- 14 Feb 2025 10:20 AM IST
ट्रंप-मोदी चर्चा
डोनाल्ड ट्रंप के साथ व्यापार एवं प्रौद्योगिकी पर पीएम मोदी की हुई चर्चा
- 14 Feb 2025 10:13 AM IST
सुको की बंगाल सरकार को फटकार
अवैध अप्रवासियों को सामान्य जेल में रखने पर SC ने बंगाल सरकार से पूछा- आपके पास हिरासत केंद्र क्यों नहीं?
Created On :   14 Feb 2025 8:00 AM IST