Breaking News: आज की बड़ी खबरें 14 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 14 Feb 2025 1:12 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 14-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 11 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 14 Feb 2025 1:12 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 14-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.38 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 10 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.03 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 14 Feb 2025 1:06 PM IST
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री कब लेगें शपथ? सामने आई बड़ी जानकारी, CM फेस को लेकर सस्पेंस जारी
दिल्ली में मुख्यमंत्री को लेकर फिलहाल सस्पेंस बरकरार है। लेकिन इस बीच शपथ ग्रहण समारोह की तारीख से जुड़ी बड़ी जानकारी सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक, नए सीएम 19 फरवरी को शपथ ले सकते हैं। इससे पहले 17 या फिर 18 फरवरी को विधायक दल की मीटिंग हो सकती है।
- 14 Feb 2025 1:01 PM IST
ऑपेरशन के बाद मौत, डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में एक गर्भवती महिला की ऑपरेशन के बाद मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
- 14 Feb 2025 12:55 PM IST
दिल्ली में अगले हफ्ते नए CM ले सकते हैं शपथ
दिल्ली में नई सरकार के बनने को लेकर बवायद तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि 18 या 19 फरवरी को नए सीएम शपथ ले सकते हैं।
- 14 Feb 2025 12:50 PM IST
JioHotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च, 50 रुपए से कम में मिल रहा तीन महीने का सब्सक्रिप्शन
JioHotstar स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म हुआ लॉन्च
- 14 Feb 2025 12:45 PM IST
सपा सांसद अफजाल अंसारी पर एक और केस दर्ज
सपा सांसद अफजाल अंसारी के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को भड़काने के आरोप में एक और केस दर्ज हुआ है।
- 14 Feb 2025 12:40 PM IST
आंध्र प्रदेश में मिला बर्ड फ्लू का पहला केस
आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में बर्ड फ्लू का पहला केस रिपोर्ट किया गया है।
- 14 Feb 2025 12:36 PM IST
न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लंबी कतार
RBI के एक्शन के बाद न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव बैंक के बाहर लंबी कतार लगी है। लोग अपना पैसा निकालने के लिए परेशान हैं।
- 14 Feb 2025 12:30 PM IST
बाजार में आई गिरावट, सेंसेक्स 474 अंक टूटा
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार कारोबारी आज (14 फरवरी 2025, शुक्रवार) बढ़त के साथ खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 474.01 अंक यानि कि 0.62 प्रतिशत बढ़कर 75,664.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 184.60 अंक यानि कि 0.80 प्रतिशत बढ़कर 22,846.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
Created On :   14 Feb 2025 8:00 AM IST