Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 13 Feb 2025 1:22 PM IST
आतिशी का बयान
'दिल्ली में जैसे ही AAP सरकार हटी है, पूरा पावर सेक्टर चरमरा गया', बोलीं आतिशीआतिशी
- 13 Feb 2025 1:02 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 13-फरवरी-2025 को डीजल की कीमत
मध्य प्रदेश में डीजल का कारोबार औसतन 92.69 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 11 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मध्य प्रदेश में डीजल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुई थीं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत कम थी। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 13 Feb 2025 1:01 PM IST
एमपी में ईधन की कीमत: मध्यप्रदेश में आज 13-फरवरी-2025 को पेट्रोल की कीमत
मध्य प्रदेश में पेट्रोल का कारोबार औसतन 107.34 रुपये प्रति लीटर पर हो रहा है। कल यानी 11 फरवरी 2025 से मध्य प्रदेश में कीमत में कोई बदलाव दर्ज नहीं किया गया है। मध्य प्रदेश में पेट्रोल की कीमतें पिछले महीने 31 जनवरी 2025 को औसतन 107.41 रुपये प्रति लीटर पर बंद हुईं, जो महीने में -0.06 प्रतिशत कम है। ईंधन की कीमतें गतिशील ईंधन मूल्य निर्धारण प्रणाली पर आधारित हैं और नियमित रूप से संशोधित की जाती हैं।
- 13 Feb 2025 12:55 PM IST
पीएम मोदी करेंगे मस्क से मुलाकात
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार आज वाशिंगटन डी.सी. में टेस्ला के सीईओ एलन मस्क से मुलाकात करेंगे।
- 13 Feb 2025 12:50 PM IST
दिल्ली में केजरीवाल और ठाकरे की मुलाकात
राजधानी दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल के आवास पर आदित्य ठाकरे की मुलाकात की।
- 13 Feb 2025 12:43 PM IST
आतिशी बोलीं- आप सरकार हटने से पावर सेक्टर चरमराया
दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा है कि, जैसे ही आप सरकार हटी है, पूरा पावर सेक्टर चरमरा गया है।
- 13 Feb 2025 12:37 PM IST
सभापति धनखड़ बोले-एक्शन होना चाहिए
सभापति जगदीप धनखड़ ने कहा कि, राष्ट्रहित के खिलाफ संख्या जो भी हो, फर्क नहीं पड़ता, एक्शन होना चाहिए।
- 13 Feb 2025 12:30 PM IST
सोने की बढ़ती कीमतों में राहत मिली
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी की कीमतों में बीते दिनों लगातार तेजी देखने को मिली है। कई शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 86,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार जा पहुंची है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 79,300 रुपए प्रति 10 ग्राम पर से अधिक है।
- 13 Feb 2025 12:26 PM IST
चांदी की कीमत स्थिर
चांदी की कीमत में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। लेकिन, यह 1 लाख रुपए के करीब है और फिलहाल, इसकी कीमत 99,400 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।
- 13 Feb 2025 12:20 PM IST
कुछ लोग देश को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं: नड्डा
राज्यसभा में विपक्ष पर पलटवार करते हुए बीजेपी नेता जेपी नड्डा ने कहा कि, कुछ लोग देश को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं।
Created On :   13 Feb 2025 8:00 AM IST