Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 13 Feb 2025 2:31 PM IST
अनुपम खेर की अनटाइटल फिल्म अनाउंस
अनुपम खेर ने अनाउंस की 544th फिल्म, प्रभास को गले लगाते आए नजर
- 13 Feb 2025 2:21 PM IST
सलमान खान स्टारर ‘सिकंदर’ के साथ आएगा ‘हाउसफुल 5’ का ट्रेलर
अक्षय कुमार की कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए खुशखबरी है। फिल्म का ट्रेलर जल्द रिलीज होने वाला है। जानकारी के अनुसार 'हाउसफुल 5' का ट्रेलर सलमान खान-रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘सिकंदर’ के साथ जारी होगा।
- 13 Feb 2025 2:16 PM IST
पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरराज्यीय लुटेरे, दो गिरफ्तार, तीन हुए फरार
शहर में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने योजना बना रहे अंंतरराज्यीय लुटेरों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार किया। इसमें तीन फरार होकर, दो पुलिस के हत्थे चढ़े। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य चोरों में हड़कंप मचा है। प्राप्त जानकारी अनुसार शहर पुलिस निरीक्षक प्रभावित एकुरके व पुलिस उपनिरीक्षक संदीप बच्छीरे कोबिंग ऑपरेशन के लिए रवाना होकर गश्त लगा रहे थे। दौरान गुप्त सूचना मिली की राजीव गांधी इंजीनियरिंग काॅलेज के सामने उद्यान में कुछ लोग एटीएम फोड़ने की योजना बना रहे हैं। जानकारी के आधार पर पीआई एकुरके व डीबी दल के निरीक्षक बच्छीरे अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस को देखकर तीन लोग फरार हो गए।
- 13 Feb 2025 2:10 PM IST
लालू यादव के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने किया पलटवार
राजद नेता लालू यादव के 'बिहार में भाजपा के सत्ता में नहीं आने' देने के बयान पर उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने पलटवार करते हुए कहा कि लालू यादव रहेंगे या नहीं, यह तय नहीं है, लेकिन बिहार में एनडीए का आना तय है।
- 13 Feb 2025 2:05 PM IST
दिल्ली में पावर कट की समस्या पर आतिशी ने उठाए सवाल, कहा- लोग खरीदने लगे हैं इनवर्टर
आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने कहा है कि दिल्ली के विभिन्न हिस्सों में पिछले तीन दिनों से लगातार पावर कट की शिकायतें आ रही हैं। 8 फरवरी के बाद से कई इलाकों में लंबे समय तक बिजली कटने की समस्या उत्पन्न हो गई है।
- 13 Feb 2025 2:00 PM IST
'कुछ लोग देश को तोड़ने की कोशिश में लगे हैं', राज्यसभा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर पलटवार
राज्यसभा में गुरुवार को वक्फ संशोधन बिल पर संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की रिपोर्ट पेश की गई, जिसके बाद विपक्षी दलों ने विरोध जताते हुए हंगामा किया। विपक्षी सांसदों ने रिपोर्ट को एकतरफा बताते हुए वॉकआउट किया तो केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सांसद जेपी नड्डा ने कहा कि ये व्यवहार गैर जिम्मेदाराना है।
- 13 Feb 2025 1:52 PM IST
अमानतुल्लाह खान को राहत
AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को बड़ी राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक
- 13 Feb 2025 1:39 PM IST
मोहन बाबू को अग्रिम जमानत
पत्रकार पर हमला मामले में अभिनेता मोहन बाबू को SC से मिली अग्रिम जमानत
Created On :   13 Feb 2025 8:00 AM IST