Breaking News: आज की बड़ी खबरें 13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 13 अप्रैल 2025 हिंदी न्यूज लाइव
13 अप्रैल2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें.

Live Updates

  • 13 April 2025 8:28 PM IST

    पश्चिम बंगाल हिंसा पर भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी का बयान

    पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने कहा, "डिवीजनल बेंच ने सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए CAPF को पूरी आजादी दी है। ममता बनर्जी के लिए यह शर्म की बात है कि मुर्शिदाबाद के हिंदू लोग अपना घर छोड़कर अपनी जान बचाने के लिए मालदा जा रहे हैं। यह तुष्टिकरण की पराकाष्ठा है। यहां न नौकरी, न स्वास्थ्य, न शिक्षा व्यवस्था है, सिर्फ वोट बैंक के लिए तुष्टिकरण है। हिंदुओं को प्रताड़ित किया जाता है, हिंदुओं की हत्या की जाती है, हिंदुओं की दुकानें लूटी जाती हैं, हिंदुओं के मंदिर तोड़े जाते हैं और आप कह रहे हैं कि हिंदू भड़का रहे हैं। चुनाव के समय चुनाव आयोग को राष्ट्रपति शासन में चुनाव कराना चाहिए। हम जिहादियों से लड़ने के लिए तैयार हैं। लेकिन बंगाल में बिना राष्ट्रपति शासन के चुनाव नहीं हो सकते। जहां हिंदू 50% से कम हैं, ये लोग उस बूथ पर हिंदुओं को वोट नहीं देने देंगे चुनाव की पूर्व संध्या पर चुनाव आयोग को पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन की मांग करनी चाहिए।"

  • 13 April 2025 8:16 PM IST

    जीत के साथ किंग कोहली ने रचा इतिहास

    भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में जीत के साथ इतिहास रच दिया है। बता दें, जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मैच में आरसीबी ने 9 विकेटों से जीत हासिल की। टीम की इस रोमांचक जीत में बल्लेबाज विराट कोहली की अहम भूमिका रही थी। उन्होंने टीम के लिए पारी की शुरुआत से लेकर जीत तक नाबाद रहकर 62 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 39 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था। किंग कोहली ने जैसे ही अपनी फिफ्टी पूरी की वैसे ही उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, कोहली अब टी-20 में 100 अर्धशतक पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे और भारत के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। 

  • 13 April 2025 7:56 PM IST

    जे.पी. नड्डा ने बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की

    केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने अन्य भाजपा नेताओं के साथ अंबेडकर जयंती 2025 से पहले बाबा साहब अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

  • 13 April 2025 7:31 PM IST

    IPL 2025 - दोनो टीमों के प्लेइंग इलेवन और इंपैक्ट सबस्टीट्यूट

    मुंबई इंडियंस 

    रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), विल जैक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रित बुमराह।

    इंपैक्ट सबस्टीट्यूट - रॉबिन मिंज, राज अंगद बावा, कॉर्बिन बॉश, कर्ण शर्मा, अश्वनी कुमार।

    दिल्ली कैपिटल्स 

    जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहित शर्मा।

    इंपैक्ट सबस्टीट्यूट - डोनोवन फरेरा, समीर रिज़वी, दर्शन नालकंडे, दुशमंथा चमीरा, करुण नायर।

  • 13 April 2025 7:25 PM IST

    IPL 2025 - DC ने जीता टॉस, पहले करेगी गेंदबाजी

    आईपीएल 2025 में आज यानी रविवार 13 अप्रैल को डबल हेडर मैचों का आयोजन किया गया। दिन के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स आमने-सामने हैं। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत लिया है। टॉस जीतकर टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। 

  • 13 April 2025 7:02 PM IST

    कल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई घटना पर गुना CSP भरत नोटिया का बयान

    कल हनुमान जयंती के जुलूस के दौरान हुई घटना पर गुना CSP भरत नोटिया ने कहा, "सामान्य स्थिति है और पुलिस पूरे इलाके में तलाश कर रही है। यहां पूरी तरह से शांति है। यहां अभी तक 9 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। यहां ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। इस मामले में जिनके नाम आ रहे हैं, पुलिस उन्हें गिरफ्तार करके कार्रवाई कर रही है।"

  • 13 April 2025 6:48 PM IST

    IPL 2025 - RCB ने 9 विकेटों से दर्ज की जीत

    आईपीएल 2025 के 28वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 विकेटों से जीत हासिल कर ली है। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 174 रनों का टारगेट सेट किया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 9 विकेट और 15 गेंद शेष रहते ही जीत दर्ज कर ली। 

  • 13 April 2025 6:34 PM IST

    IPL 2025 - 15 ओवरों के बाद RCB का स्कोर

    आईपीएल 2025 में आज यानी रविवार को खेले जा रहे डबल हेडर के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉलय चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने 174 रनों का टारगेट दिया था। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी की टीम ने 15 ओवरों के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 146 रन बना लिए हैं। 

  • 13 April 2025 6:16 PM IST

    टारगेट का पीछा करते हुए RCB ने 10 ओवरों में बनाए 101 रन

    आईपीएल 2025 के डबल हेडर के पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के दिए 174 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 10 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 10वें ओवर में 10 रनों का आंकड़ा पार किया था।

  • 13 April 2025 5:33 PM IST

    मुर्शिदाबाद हिंसा पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया

    पश्चिम बंगाल में वक्फ कानून को लेकर हिंसा का दौर जारी है। बीते दिन हिंसा के दौरान राज्य में तीन लोगों की मौत भी हो गई। इस बीच मुर्शिदाबाद हिंसा पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं। 

Created On :   13 April 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story