Breaking News: आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 12 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
12 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 12 Feb 2025 11:34 AM IST

    सीएम धामी ने की कैबिनेट बैठक

    उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12 फरवरी (12 फरवरी) को कैबिनेट बैठक की है।

  • 12 Feb 2025 11:20 AM IST

    पीएम मोदी ने पेरिस यात्रा की दिखाई झलक, सीईओ फोरम में दिया 'इनोवेट' और 'एलिवेट' का मंत्र

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार दिवसीय फ्रांस-अमेरिका दौरे पर हैं। अपने दौरे के पहले चरण में उन्होंने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ 'एआई एक्शन समिट' की सह-अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने एआई को लेकर कुछ अहम बातें कहीं। इसी बीच, पीएम मोदी मे बुधवार को अपने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्होंने पेरिस में हुए विभिन्न कार्यक्रमों की प्रमुख झलकियां दीं।

  • 12 Feb 2025 11:11 AM IST

    हरियाणा में बदलेगा मौसम

    हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। 14 से 16 फरवरी के बीच राज्य में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है। बूंदाबांदी से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत का एहसास होगा। रोहतक, पलवल, फरीदाबाद, यमुनानगर, गुरुग्राम और नारनौल सबसे ज्यादा गर्म रहे। 12 फरवरी को राज्य का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्रीस सेल्सियस दर्ज किया जाएगा।

  • 12 Feb 2025 11:03 AM IST

    जानें दिल्ली के मौसम का हाल

    देश की राजधानी दिल्ली का मौसम आज यानि 12 फरवरी (बुधवार) को बिलकुल साफ रहने वाला है। इसका मतलब ना धुंध और ना ही कोहरा। बता दें कि, राज्य के तापमान में भी कोई भारी गिरावट दर्ज नहीं की जाएगी। आज राजधानी का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्रीस सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। मौसम विभाग का कहना है कि आज बीस से तीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। स 15 फरवरी के बाद ठंड पूरी तरह अलविदा कह देगी। 

  • 12 Feb 2025 10:50 AM IST

    आंध्र प्रदेश

    बड़ी तादाद में मुर्गियों की मौत के बाद पोल्ट्री किसानों को राज्य सरकार की चेतावनी

  • 12 Feb 2025 10:45 AM IST

    महाकुंभ 2025

    महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या 46 करोड़ के पार, माघी पूर्णिमा और महाशिवरात्रि पर बन सकता है नया रिकॉर्ड

  • 12 Feb 2025 10:40 AM IST

    आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जताया दुख, बोले- उनका जाना हृदय विदारक

    अयोध्या स्थित राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास के निधन पर उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बाबरी मस्जिद केस के वादी इकबाल अंसारी ने उनकी मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

  • 12 Feb 2025 10:35 AM IST

    प्रधानमंत्री मोदी ने मार्सिले में कहा, 'भारतीय वाणिज्य दूतावास लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगा'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पेरिस में एआई एक्शन समिट का उद्घाटन भाषण देने के बाद फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ मार्सिले पहुंचे और कहा कि यहां भारतीय वाणिज्य दूतावास खुलने से भारत और फ्रांस के बीच संबंध और मजबूत होंगे।

  • 12 Feb 2025 10:30 AM IST

    वायु प्रदूषण पर अली फजल ने जताई चिंता, बोले- ‘सख्त नियम की जरूरत’

    बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को लेकर अभिनेता अली फजल ने चिंता व्यक्त की। अभिनेता ने इसे न केवल बच्चों बल्कि बुजुर्गों के लिए भी खतरनाक बताया। फजल का मानना है कि जब तक सरकार प्रदूषण पर सख्त कानून या नियम नहीं बनाती है ये समस्या खत्म होने वाली नहीं है। अभिनेता का मानना है कि हवा को शुद्ध किया जा सकता है।

  • 12 Feb 2025 10:25 AM IST

    एयरो इंडिया 2025

    एयरो इंडिया 2025 'एयर चीफ्स राउंडटेबल' का भारत ने किया आयोजन, 17 देशों के वायु सेना प्रमुख हुए शामिल

Created On :   12 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story