Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 11 Feb 2025 2:58 PM IST
एआई समिट में पीएम मोदी
समाज और सुरक्षा के लिए एआई बहुत ही ज्यादा जरूरी है। एआई दूसरी तकनीकों से अलग है। - 11 Feb 2025 2:45 PM IST
वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन को जनवरी के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर्स ऑफ द मंथ का पुरस्कार
वेस्टइंडीज के स्पिनर जोमेल वारिकन को जनवरी 2025 के लिए आईसीसी मेन्स प्लेयर ऑफ द मंथ का खिताब दिया गया है।
- 11 Feb 2025 2:40 PM IST
मुंबई के बांद्रा में बुजुर्ग महिला की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
मुंबई के बांद्रा इलाके में एक 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतका की पहचान रेखा खोंडे के रूप में हुई है। घटना की सूचना मंगलवार सुबह मुंबई पुलिस नियंत्रण कक्ष को मिली, जिसके तुरंत बाद बांद्रा पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया।
- 11 Feb 2025 2:35 PM IST
एनजीओ के नाम पर राजनीतिक पार्टी चला रहे प्रशांत किशोर नीरज कुमार
जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी पर अपना हमला तेज कर दिया है। उन्होंने इसकी वित्तीय पारदर्शिता और वित्तपोषण स्रोतों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने एनजीओ के नाम पर राजनीतिक पार्टी चलाने का आरोप लगाया है।
- 11 Feb 2025 2:30 PM IST
महाकुंभ भगदड़ मामला
महाकुंभ भगदड़ को लेकर संसद में बोले अखिलेश यादव- अभी तक मृतकों का आंकड़ा नहीं दिया गया
- 11 Feb 2025 2:25 PM IST
महाकुंभ 2025
महाकुंभ ईशा कोप्पिकर की तीन पीढ़ियों ने संगम में लगाई डुबकी, बोलीं- ‘यहां आस्था, परंपरा और आशीर्वाद’
- 11 Feb 2025 2:16 PM IST
6 अमेरिकी सांसदों ने अदाणी ग्रुप पर डीओजे की कार्रवाई की जांच करने की मांग उठाई
छह अमेरिकी सांसदों ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को कड़े शब्दों में एक पत्र लिखा है, जिसमें डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस (डीओजे) द्वारा अदाणी ग्रुप के अधिकारियों के खिलाफ अभियोग की जांच की मांग की गई है।
- 11 Feb 2025 2:10 PM IST
गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में लगी भीषण आग की चपेट में आए 10 कबाड़ गोदाम
गुजरात के औद्योगिक नगर वापी में एक बार फिर भीषण आग की घटना सामने आई है। इस बार आग वापी के करवड़ इलाके में स्थित कबाड़ गोदाम में लगी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और एक गोदाम से फैलते हुए कुल 10 गोदामों को अपनी चपेट में ले लिया।
- 11 Feb 2025 2:05 PM IST
शिवसेना सांसद की मांग
संसद में उठा रणवीर इलाहाबादिया के बयान का मुद्दा, शिवसेना सांसद ने की OTT के लिए कानून की मांग
- 11 Feb 2025 2:00 PM IST
परीक्षा पे चर्चा मानसिक स्वास्थ्य पर छात्रों से बात करने के लिए दीपिका ने पीएम मोदी का जताया आभार
दीपिका पादुकोण ने ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 8वें संस्करण में ‘मानसिक स्वास्थ्य’ पर छात्रों से बात करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि वह इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST