Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
11 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 11 Feb 2025 4:48 PM IST

    अदाणी समूह और इस्कॉन ने ट्रैफिक में फंसे श्रद्धालुओं और सुरक्षाबलों को रातभर वितरित किया महाप्रसाद

    प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के दौरान जहां लाखों श्रद्धालु संगम स्नान और पूजा-अर्चना में लीन हैं, वहीं अदाणी समूह और इस्कॉन के समर्पित स्वयंसेवक सेवा और भक्ति की मिसाल पेश कर रहे हैं। सोमवार की रात ट्रैफिक जाम में फंसे हजारों तीर्थयात्रियों, प्रशासनिक और सुरक्षाकर्मियों को महाप्रसाद वितरित किया गया, जिससे उन्हें राहत मिली।

  • 11 Feb 2025 4:35 PM IST

    सनम तेरी कसम री-रिलीज की सफलता से खुश हुए फिल्म निर्माता

    साल 2016 में रिलीज रोमांटिक-ड्रामा ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज हो चुकी है। फिल्म को दर्शकों से खूब प्यार मिल रहा है। निर्देशक विनय सप्रू और राधिका राव ने कहा कि फिल्म को आखिरकार वह पहचान मिल गई, जिसकी वह हकदार है। हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ऐतिहासिक वापसी की है, जो इस वीकेंड की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

  • 11 Feb 2025 4:16 PM IST

    महाकुंभ को लेकर अनर्गल प्रलाप कर रहे अखिलेश यादव ब्रजेश पाठक

    महाकुंभ जाने वाले रास्तों में वाहनों की लंबी कतार और घंटों जाम को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव सरकार को घेर रहे हैं। इस पर यूपी के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सपा और अखिलेश यादव पर अनर्गल प्रलाप करने का आरोप लगाया।

  • 11 Feb 2025 4:04 PM IST

    वाराणसी में रविदास जयंती की तैयारी तेज

    संत शिरोमणि रविदास की जयंती की तैयारियां वाराणसी में जोरों पर चल रही हैं। देश के हर कोने से काफी संख्या में उनके अनुयायी यहां पहुंच रहे हैं। सबके लिए रहने-खाने की पूरी व्यवस्था ट्रस्ट द्वारा की गई है।

  • 11 Feb 2025 3:48 PM IST

    'सभी विधायक हैं एकजुट' पंजाब के मंत्री का बड़ा दावा

    पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान ने पंजाब के विधायकों और मंत्रियों की अरविंद केजरीवाल से मुलाकात पर कहा कि पंजाब को सुशासन में, विकास में नेशनल लेवल का मॉडल बनाया जाएगा, उसके लिए आज चर्चा हुई। दिल्ली की हार को लेकर भी मंथन हुआ है। दिल्ली के लोगों ने AAP को नकारा नहीं है, लोगों ने AAP को विपक्ष में बैठाया है ताकि ये सरकार से लोगों के काम करवा सकें। सभी विधायक एकजुट हैं। 

  • 11 Feb 2025 3:32 PM IST

    केजरीवाल के साथ बैठक के बाद क्या बोले सीएम भगवंत मान?

    पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब से हमारे सभी कैबिनेट मंत्री और विधायक यहां आए थे। हमारे राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी आए थे। दिल्ली चुनाव में पंजाब के हमारे साथियों ने बहुत मेहनत की, इसलिए उन्होंने उनका धन्यवाद किया। पंजाब में हमारी सरकार लोगों के हित में बहुत काम कर रही है, चाहे बिजली का क्षेत्र हो या शिक्षा का, हम वहां काम कर रहे हैं और हमें इसमें और भी तेजी लानी है। हार-जीत होती रहती है, हम दिल्ली की टीम के अनुभव का पंजाब में इस्तेमाल करेंगे। हमारी पार्टी अपने काम के लिए जानी जाती है, हम धर्म, गुंडागर्दी की राजनीति नहीं करते। आज हमारी दिल्ली और पंजाब की टीमों ने मिलकर फैसला किया है कि हम पंजाब को एक मॉडल बनाएंगे और देश को दिखाएंगे

  • 11 Feb 2025 3:32 PM IST

    अडाणी डिफेंस और डीआरडीओ ने व्हीकल-माउंटेड काउंटर-ड्रोन सिस्टम का अनावरण

    अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस ने डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (डीआरडीओ) के साथ मंगलवार को 'एयरो इंडिया 2025' में व्हीकल-माउंटेड काउंटर-ड्रोन सिस्टम का अनावरण किया।

  • 11 Feb 2025 3:24 PM IST

    बिहार में विपक्ष पर सांसद राजेश वर्मा ने साधा निशाना

    एनडीए में शामिल लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा ने विपक्ष की एकता पर सवाल उठाते हुए कहा कि विपक्ष कितना एक है, यह लोकसभा चुनाव के समय भी पता चला, दिल्ली चुनाव में भी पता चल गया और आने वाले बिहार चुनाव में यह गठबंधन रहेगा या नहीं, यह भी पता चल जाएगा।

  • 11 Feb 2025 3:15 PM IST

    AAP विधायक अमानतुल्लाह की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस का जॉइंट ऑपरेशन

    आम आदमी पार्टी के ओखला से विधायक अमानतुल्लाह खान की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। दिल्ली पुलिस और क्राइम ब्रांच की जॉइंट टीम उनकी तलाशी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

  • 11 Feb 2025 3:09 PM IST

    एआई समिट में पीएम मोदी

    एआई से नौकरियां जाने की बात एक भ्रम है। एआई से नौकरियां मिलेंगी।

Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story