Breaking News: आज की बड़ी खबरें 11 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 11 Feb 2025 7:48 PM IST
Jabalpur News: पीएम मोदी ने छात्र प्रांशु से की बात, कहा परीक्षा में टाइम मैनेजमेंट से ही सफलता
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा के समय बच्चे कैसी तैयारी करें और तनाव रहित होकर टाइम मैनेजमेंट करके कैसे सफलता हासिल करें इसका मंत्र दिया। परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका लाइव प्रसारण जिले के सभी हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में बड़ी स्क्रीन लगाकर किया गया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर सफलता एक बार न मिले तो पुनः प्रयास करें।
- 11 Feb 2025 7:48 PM IST
Jabalpur News: जाम हटा, लेकिन हाईवे पर दक्षिण से आ रहे वाहनों से अब भी हैवी ट्रैफिक
नेशनल हाईवे 30 और 34, 45 में जो बीते शाम से जाम लगा था वह सोमवार सुबह तक खुल गया। कुंभ स्नान के लिए प्रयागराज जाने वाले वाहनों का काफिला अभी भी लेकिन उसी गति से इन हाईवे पर निकल रहा है। सोमवार को लखनादौन, धूमा, बरगी, सिहोरा, गोसलपुर और स्लीमनाबाद क्षेत्र की पुलिस मौके पर तैनात रही जिसने वाहनों को धीरे-धीरे आगे बढ़वाया।
- 11 Feb 2025 7:43 PM IST
इंदौर में समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया के खिलाफ थाने में शिकायत
यूट्यूब पर चलने वाले 'इंडियाज गाॅट लेटेंट' शो के अश्लील संवाद को लेकर इंदौर के तुकोगंज थाने में शिकायती आवेदन दिया गया है। आवेदन पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
- 11 Feb 2025 7:25 PM IST
सोशल मीडिया पर वाद-विवाद के नाम पर चरित्रहरण और अश्लीलता नहीं परोसी जानी चाहिए - केसी त्यागी
पॉडकास्टर यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया के 'इंडियाज गॉट लेटेंट' में अश्लील टिप्पणी को लेकर बवाल जारी है। जनता दल (यूनाइटेड) के नेता के.सी. त्यागी ने मंगलवार को समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए ऐसे कंटेंट पेश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
- 11 Feb 2025 7:19 PM IST
मणिपुर विधानसभा की संवैधानिक रूप से अनिवार्य बैठक का आज आखिरी दिन
मणिपुर विधानसभा की संवैधानिक रूप से अनिवार्य बैठक का आज आखिरी दिन ,विधानसभा सत्र बुलाने का कोई प्रस्ताव नहीं आया है।
- 11 Feb 2025 7:08 PM IST
इंडोनेशिया में समुद्री यात्राओं के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी
इंडोनेशिया की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने यात्रियों को समुद्री यात्राओं के दौरान सावधानी बरतने की चेतावनी दी
- 11 Feb 2025 6:57 PM IST
इंडोनेशिया के उत्तरी कालीमंतन प्रांत में नाव पलटी
इंडोनेशिया के उत्तरी कालीमंतन प्रांत में 51 यात्रियों को ले जा रही एक स्पीडबोट पलटी, 4 की मौत 3 लापता
- 11 Feb 2025 6:49 PM IST
मणिपुर में राज्यपाल के आदेश पर उठाए सवाल
कांग्रेस ने राज्यपाल के विधानसभा सत्र रद्द करने के आदेश को बताया असंवैधानिक, मणिपुर में लग सकता है राष्ट्रपति शासन!
- 11 Feb 2025 6:42 PM IST
मछुआरा समुदाय की चिंता
केरल सरकार ने कहा, राज्य के मछुआरा समुदाय की चिंता से केंद्र सरकार को पहले ही अवगत करा दिया गया
- 11 Feb 2025 6:38 PM IST
समुद्र में खनन को लेकर केंद्र सरकार से किया मना
केरल की वाम सरकार ने समुद्र में खनन को लेकर केंद्र सरकार को दिखाई आंख, कहा इसकी अनुमति नहीं दी जाएगी
Created On :   11 Feb 2025 8:00 AM IST