Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 Feb 2025 1:07 PM IST
चैंपियन ट्रॉफी में कमिंस का खेलना मुश्किल
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस का अपने टखने की समस्या के कारण चैंपियंस ट्रॉफ़ी में खेलना "लगभग असंभव" है। कोच एंड्र्यू मैकडोनाल्ड के अनुसार स्टीवन स्मिथ और ट्रैविस हेड कप्तानी की दौड़ में हैं, जबकि जोश हेजलवुड भी समय पर जगह बनाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
- 5 Feb 2025 1:00 PM IST
भाजपा का दावा- बुर्के में हुई फर्जी वोटिंग
दिल्ली चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने दावा किया है कि सीलमपुर में फर्जी वोटिंग हुई है। बीजेपी ने आरोप लगाया है कि कुछ महिलाओं ने बुर्के में फर्जी वोटिंग की है।
- 5 Feb 2025 12:55 PM IST
स्कूल बस हादसे में एक बच्ची की मौत
राजस्थान के जयपुर में आज एक प्राइवेट स्कूल बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में बस के नीचे दबने से एक बच्ची की मौत हो गई।
- 5 Feb 2025 12:52 PM IST
नोएडा के चार स्कूलों को मिली बम की धमकी
नोएडा के 4 स्कूलों को बुधवार को बम की धमकियां मिली। पुलिस की कई टीमें मौके पर पहुंची हैं।
- 5 Feb 2025 12:47 PM IST
सिसोदिया ने कहा, चुनाव चुनाव आयोग एक्शन लो
दिल्ली चुनाव को लेकर आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा है कि मतदाताओं को पैसे बांटे जा रहे हैं। यह सब दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग की निगरानी में किया जा रहा है। चुनाव आयोग एक्शन लो।
- 5 Feb 2025 12:41 PM IST
आप का आरोप- पैसा बंटवा रहे बीजेपी कैंडिडेट
दिल्ली में चुनाव जारी है और इस बीच, आम आदमी पार्टी के नेताओं ने दावा किया कि भाजपा कैंडिडेट पैसा बंटवा रहे हैं और दिल्ली पुलिस भाजपा का समर्थन कर रही है।
- 5 Feb 2025 12:35 PM IST
आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं में नोकझोंक
दिल्ली में विधानसभा चुनाव जारी है। इस बीच जंगपुरा में आप और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक की खबर सामने आई है। यहां मनीष सिसोदिया की पुलिस से हुई बहस हुई है।
- 5 Feb 2025 12:31 PM IST
अरविंद केजरीवाल ने वोट डाला
दिल्ली विधानसभा चुनाव जारी है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने लेडी इरविन स्कूल में परिवार के साथ वोट डाला है।
- 5 Feb 2025 12:25 PM IST
राहुल गांधी ने मां सोनिया के साथ वोट डाला
कांग्रस नेता राहुल गांधी ने मां सोनिया गांधी के साथ निर्माण भवन में बने पोलिंग बूथ पर वोट डाला।
- 5 Feb 2025 12:20 PM IST
चांदी की कीमत में नरमी आई
चांदी चांदी के भाव में करीब 100 रुपए प्रति किलोग्राम तक की नरमी देखी गई है। जिसके बाद इसकी कीमत 98,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST