Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 Feb 2025 12:15 PM IST
सोने की कीमत में आई तेजी
भारतीय सर्राफा बाजार में सोने (Gold) की कीमतों में लगातार दो दिन की गिरावट के बाद तेजी देखने को मिली है। आज गोल्ड के रेट में करीब 400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक की तेजी देखने को मिली है। प्रमुख शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 85,300 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार पहुंच गई है।
- 5 Feb 2025 12:10 PM IST
सेंसेक्स में 185 अंकों की गिरावट, निफ्टी भी फिसला
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार आज (05 फरवरी 2025, बुधवार) सपाट स्तर पर खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 185.85 अंक यानि कि 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 78,397.96 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 2.70 अंक यानि कि 0.011 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,736.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 5 Feb 2025 12:05 PM IST
भारतीय रुपया में गिरावट
भारतीय रुपया बुधवार को 5 पैसे गिरकर 87.12 प्रति डॉलर पर खुला। जबकि, कल मंगलवार की सुबह रुपया 87.03 प्रति डॉलर पर खुला था और शाम को 87.07 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
- 5 Feb 2025 12:00 PM IST
मिल्कीपुर में 24 बूथों से ज्यादा में मिली शिकायतें
उत्तर प्रदेश की मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी है। कड़ी सुरक्षा के बीच वोटर्स अपने वोट का प्रयोग कर रहे हैं। हालांकि, अयोध्या से सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरोप लगाया कि कई बूथों पर उन्हें शिकायतें मिली हैं।
- 5 Feb 2025 11:55 AM IST
दिल्ली विधानसभा चुनाव अपडेट
दिल्ली की विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी ने डाला वोट।
- 5 Feb 2025 11:37 AM IST
बेटे के जन्मदिन पर भावुक हुए पिता अमिताभ बच्चन
अभिनेता अभिषेक बच्चन को 49वें जन्मदिन के अवसर पर उनके पिता और मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने खास तस्वीर के साथ शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर नवजात अभिषेक (1976) की तस्वीर के साथ बिग बी ने कहा कि समय तेजी से आगे निकल गया।
- 5 Feb 2025 11:35 AM IST
केटीआर का बयान आया सामने, कहा राहुल गांधी को बदल लेना चाहिए अपना नाम
भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के.टी. रामाराव ने बुधवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी को अपना नाम बदलकर 'इलेक्शन गांधी' रख लेना चाहिए।
- 5 Feb 2025 11:26 AM IST
महाकुंभ में पहुंचे पीएम मोदी
महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए संगम पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। संगम में लगाई आस्था की डुबकी। - 5 Feb 2025 11:22 AM IST
उत्तरप्रदेश की संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे पीएम मोदी
प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेला क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच गए हैं। इस दौरान पहुंचे PM मोदी, संगम में लगाएंगे डुबकी
- 5 Feb 2025 10:51 AM IST
‘पहले मतदान, फिर जलपान’, मतदान के बीच जेपी नड्डा की दिल्लीवासियों से अपील
देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान जारी है। सभी पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी मताधिकार का उपयोग करने की अपील मतदाताओं से की है। जेपी नड्डा ने अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लोगों से मतदान की अपील की।
Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST