Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
05 फरवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 5 Feb 2025 3:17 PM IST

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने अपना वोट डाला

    चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने आज कुशक लेन स्थित मतदान केंद्र पर दिल्ली चुनाव 2025 के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा, "मतदान करना न केवल लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग है, बल्कि देश के नागरिकों की नैतिक जिम्मेदारी भी है। मैं नागरिकों से अनुरोध करूंगा कि वे आगे आएं और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।"

  • 5 Feb 2025 3:03 PM IST

    दिल्ली पुलिस ने मनीष सिसौदिया के आरोप का खंडन किया

    दिल्ली पुलिस ने जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी पर पैसे बांटने के मनीष सिसौदिया के आरोप का खंडन किया। 

  • 5 Feb 2025 2:51 PM IST

    दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने मतदान केंद्र का दौरा किया

    दिल्ली पुलिस आयुक्त संजय अरोड़ा ने दिल्ली के दक्षिण पश्चिम जिले के जोस मार्टिन स्कूल में स्थापित मतदान केंद्र का दौरा किया।

  • 5 Feb 2025 2:44 PM IST

    AAP उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप

    दिल्ली पुलिस ने कहा, "सुबह करीब 11:50 बजे जाफराबाद के आर्यन पब्लिक स्कूल मतदान केंद्र पर सीलमपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने AAP उम्मीदवार के खिलाफ फर्जी मतदान का आरोप लगाया। इस मुद्दे पर कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के समर्थकों ने नारेबाजी शुरू कर दी। तत्काल ही अतिरिक्त स्टाफ के साथ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले को सुलझाया। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है।"

  • 5 Feb 2025 2:29 PM IST

    अखिलेश यादव का आरोप

    उत्तर प्रदेश के अयोध्या में मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर वोटिंग जारी है। यहां सपा और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें बुजुर्ग बीजेपी समर्थक दावा कर रहा है कि उसने अकेले छह वोट डाला है।

    सपा के मुखिया अखिलेश यादव ने तीन वीडियो शेयर करते हुए लिखा- मिल्कीपुर उपचुनाव में राय पट्टी अमानीगंज में फर्जी वोट डालने की बात अपने मुंह से कहनेवाले ने साफ कर दिया है कि भाजपा सरकार में अधिकारी किस तरह से धांधली में लिप्त है। निर्वाचन आयोग को और कोई सबूत चाहिए क्या?

  • 5 Feb 2025 2:15 PM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 अपडेट

    आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने मतदान किया। 

  • 5 Feb 2025 2:06 PM IST

    1 बजे तक कितनी वोटिंग?

    दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.31 परसेंट वोटिंग हुई। 

  • 5 Feb 2025 2:00 PM IST

    रूण, अल्काराज रोटर्डम में दूसरे दौर में पहुंचे

    शीर्ष वरीयता प्राप्त कार्लोस अल्काराज़ ने बुधवार (आईएसटी) को रोटर्डम ओपन में कड़ी टक्कर के साथ जीत हासिल करके पिछले साल यूएस ओपन में वैन डी ज़ैंड्सचुल्प से मिली हार का बदला ले लिया।

  • 5 Feb 2025 1:55 PM IST

    गोंदिया में अवैध रेत सहित 5 लाख का माल जब्त

    जिले में भले ही रेत उत्खनन पर पाबंदी लगी हो, लेकिन रेत माफिया सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जहां एक और धड़ल्ले से चोरी छिपे अवैध रेत का खनन परिवहन जारी है तो वहीं दूसरी ओर माफिया पुलिस कार्रवाई से भी नहीं डर रहे हैं।

  • 5 Feb 2025 1:50 PM IST

    दिल्ली विधानसभा चुनाव

    दिल्ली में दोपहर 1 बजे तक 33.16% मतदान, मुस्तफाबाद सीट पर सबसे ज्यादा 42.55% वोटिंग

Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story