Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 Feb 2025 5:40 PM IST
दिल्ली में शाम 5 बजे तक 57.55 प्रतिशत तक हुआ मतदान
दिल्ली में 70 विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दिल्ली के वोटर्स अपने-अपने पक्ष में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में बुधवार दोपहर 5 बजे तक 57.55 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
- 5 Feb 2025 5:36 PM IST
जीत अदाणी ने शुरू की 'मंगल सेवा', हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में मदद का लिया संकल्प
देश के अग्रणी उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने बुधवार को 'मंगल सेवा' की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का संकल्प लिया है।
- 5 Feb 2025 4:22 PM IST
Satna News: बुजुर्ग महिला को भ्रमित कर ठग लिए सोने के गहने
मार्निंग वाक के लिए घर से निकली बुजुर्ग महिला को भ्रमित कर दो बदमाश सोने के गहने ठग ले गए। पुलिस ने बताया कि सविता सिंह पिता रणबहादुर सिंह 61 वर्ष निवासी मुख्त्यारगंज-सिटी कोतवाली हमेशा की तरह मंगलवार सुबह मार्निंग वाक के लिए घर से निकली और पैदल चलते हुए सिविल लाइन क्षेत्र में मास्टर प्लान के पास पहुंच गई, तभी पुराने आरटीओ ऑफिस के पास एक व्यक्ति ने रास्ता रोककर बातचीत शुरू कर दी।
- 5 Feb 2025 4:22 PM IST
Satna News: एसएएफ के जवानों पर प्राणघातक हमले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
दो महीने पहले एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने रामपुर बाघेलान आए एसएएफ की क्यूआरएफ कंपनी के दो जवानों पर लाठी-डंडों से प्राणघातक हमला करने वाले मुख्य आरोपी बादल सिंह सिंगरौल निवासी जमुना को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।
- 5 Feb 2025 4:21 PM IST
Satna News: अलग-अलग सडक़ हादसों में 3 की मौत, दम्पति सहित 6 घायल
जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सामने आए 5 सडक़ हादसों में 3 लोगों की मौत हो गई तो वहीं दम्पति समेत 6 लोग घायल हो गए।
- 5 Feb 2025 4:20 PM IST
Satna News: 48 घंटे में पकड़े गए बाइक चोरी के 3 आरोपी, रीवा से मैहर आकर वारदात को दिया अंजाम
मैहर पुलिस ने 48 घंटों के अंदर बाइक चोरी की वारदात का खुलासा कर रीवा के 3 आरोपियों को पकड़ लिया, जिनको कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि 2 फरवरी की रात लखनपुर निवासी अतुल जायसवाल की बाइक क्रमांक एमपी 19 एमजेड 9524 को घर के बाहर से अज्ञात बदमाशों ने चोरी कर लिया, जिसकी शिकायत पर कायमी कर जांच प्रारंभ की गई।
- 5 Feb 2025 4:20 PM IST
Satna News: यात्री का फोन छीनकर उसी से मांगी 25 हजार की रंगदारी
ट्रेन में सफर कर रहे मुंबई के यात्री का मोबाइल छीनने के बाद उसी को फोन कर 25 हजार की रंगदारी मांग रहे शातिर बदमाश शुभम सोंधिया पुत्र बाबू सोंधिया 25 वर्ष निवासी मुख्त्यारगंज-सिटी कोतवाली को जीआरपी ने गिरफ्तार कर लिया है जिसके कब्जे से आईफोन समेत 1 लाख 89 हजार के 2 मोबाइल जब्त किए गए हैं।
- 5 Feb 2025 4:19 PM IST
Satna News: ग्रामोदय के प्राध्यापक पर हमले का आरोपी अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार
ग्रामोदय विश्वविद्यालय के प्राध्यापक का रास्ता रोककर लाठी-डंडों से मारपीट करने के मुख्य आरोपी प्रणव पुत्र रामनारायण त्रिपाठी 25 वर्ष निवासी गायत्री कॉलोनी-कामतन को चित्रकूट पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार की रात को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया गया।
- 5 Feb 2025 3:43 PM IST
दिल्ली में दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत तक हुआ मतदान
दिल्ली में 70 विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। दिल्ली के वोटर्स अपने-अपने पक्ष में वोट डालने के लिए पहुंच रहे हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में बुधवार दोपहर 3 बजे तक 46.55 प्रतिशत तक मतदान हुआ।
- 5 Feb 2025 3:35 PM IST
वित्त मंत्रालय की कर्मचारियों को चेतावनी
वित्त मंत्रालय ने अपने कर्मचारियों से कहा कि वे आधिकारिक काम के लिए चैटजीपीटी और डीपसीक जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टूल का इस्तेमाल न करें। हाल ही में जारी की गई एडवाइजरी में चेतावनी दी गई है कि ये टूल गोपनीय सरकारी डेटा और दस्तावेजों के लिए जोखिम पैदा कर सकते हैं।
Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST