Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 Feb 2025 6:59 PM IST
आतंकवाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें: शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर में सभी सुरक्षा एजेंसियों को घुसपैठ पर अंकुश लगाने का रखा लक्ष्य, आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई को आगे बढ़ाने का बुधवार को निर्देश दिया।
- 5 Feb 2025 6:45 PM IST
विदेश मंत्रालय ने आभार व्यक्त किया
रणदीप जयसवाल ने लीबियाई अधिकारियों का समर्थन और सहयोग के लिए धन्यवाद किया
- 5 Feb 2025 6:23 PM IST
चीन में शीत लहर
चीन में शीत लहर, राष्ट्रीय मौसम विज्ञान विभाग ने जारी किया ब्लू अलर्ट,तापमान में गिरावट
- 5 Feb 2025 6:12 PM IST
देश को गाली देने के लिए ही राहुल गांधी विपक्ष के नेता बने हैं - गिरिराज सिंह
केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर तंज कसते हुए बुधवार को कहा कि वह "देश को गाली देने के लिए" ही विपक्ष के नेता बने हैं।
- 5 Feb 2025 6:11 PM IST
Satna News: साइबर जागरूकता के लिए मैहर पुलिस का नवाचार, लांच की गई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत मैहर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन साइबर क्विज का नवाचार शुरू किया है। इसके तहत पुलिस कप्तान सुधीर कुमार अग्रवाल ने 20 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी तैयार कराई है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न पर 4 विकल्प हैं तो सही जवाब देेने पर 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।
- 5 Feb 2025 6:11 PM IST
नोएडा में स्कूलों को मिली धमकी
गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में कुछ स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बम स्कवॉड ने शुरू की छानबीन
- 5 Feb 2025 6:01 PM IST
कोलकाता में भूटान के पीएम तोबगे
भूटान के प्रधानमंत्री तोबगे बीजीबीएस के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आज बुधवार को कोलकाता पहुंचें
- 5 Feb 2025 5:54 PM IST
जीत अदाणी ने शुरू की 'मंगल सेवा', हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में मदद का लिया संकल्प
देश के अग्रणी उद्योगपति और अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी के बेटे जीत अदाणी ने बुधवार को 'मंगल सेवा' की शुरुआत की। इसके तहत उन्होंने हर साल 500 दिव्यांग महिलाओं की शादी में 10 लाख रुपये की आर्थिक मदद देने का संकल्प लिया है।
- 5 Feb 2025 5:52 PM IST
Satna News: साइबर जागरूकता के लिए मैहर पुलिस का नवाचार, लांच की गई ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता
साइबर सुरक्षा के लिए पुलिस मुख्यालय से चलाए जा रहे सेफ क्लिक अभियान के तहत मैहर जिले में पुलिस ने ऑनलाइन साइबर क्विज का नवाचार शुरू किया है। इसके तहत पुलिस कप्तान सुधीर कुमार अग्रवाल ने 20 प्रश्नों की एक प्रश्नोत्तरी तैयार कराई है, जिसमें प्रत्येक प्रश्न पर 4 विकल्प हैं तो सही जवाब देेने पर 5 अंक निर्धारित किए गए हैं।
Created On :   5 Feb 2025 7:45 AM IST