Breaking News: आज की बड़ी खबरें 05 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 5 Feb 2025 4:58 PM
दिल्ली की जनता ने केजरीवाल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया - बीजेपी सांसद चंदोलिया
दिल्ली चुनाव के एग्जिट पोल पर भाजपा सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने कहा, "हम पहले दिन से कह रहे थे कि इस बार दिल्ली में भाजपा की सरकार बनेगी। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी काम आई, कार्यकर्ताओं की मेहनत काम आई। लोगों ने अरविंद केजरीवाल के 11 साल के कुशासन को ध्वस्त कर दिया है और मैं दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं।"
- 5 Feb 2025 4:36 PM
आतंकवादी हमले को लेकर एलओसी पर निकाला कैंडल मार्च
जम्मू-कश्मीर के स्थानीय लोगों ने कुलगाम में हाल ही में हुए आतंकवादी हमले को लेकर कुपवाड़ा क्षेत्र के नियंत्रण रेखा (LoC) के पास तीतवाल में कैंडल मार्च निकाला। हमले में पूर्व सैनिक मंजूर अहमद वाघे की मृत्यु हो गई और उनकी पत्नी और भतीजी घायल हो गई हैं।
- 5 Feb 2025 4:16 PM
दिल्ली चुनाव वीरेंद्र सचदेवा ने एग्जिट पोल का किया सम्मान
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न होने के बाद तमाम एजेंसियों के एग्जिट पोल के आंकड़े आने शुरू हो गए। कई एजेंसियों के एग्जिट पोल में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है तो कहीं, एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच, एग्जिट पोल पर सियासी बयानबाजियां भी शुरू हो गई। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेताओं ने एग्जिट पोल पर टिप्पणी की। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, ''हम एग्जिट पोल का सम्मान करते हैं। हमें विश्वास है कि दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया है। इसका परिणाम 8 फरवरी को साफ दिखाई देगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की है और पूरी एकजुटता के साथ काम किया है। दिल्ली की जनता भ्रष्टाचार से तंग आ चुकी थी और उन्होंने 'आप' सरकार के खिलाफ वोट दिया है।''
- 5 Feb 2025 3:50 PM
5 सालों में 5,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे- सीएम मोहन चरण मांझी
ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा, "प्रधानमंत्री मोदी का आह्वान है सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास। विकसित गांव और विकसित ओडिशा के आधार पर हमने एक योजना शुरू की है। इसके लिए 5 सालों में 5,000 करोड़ रुपए खर्च होंगे। हमने गांव को सशक्त करने और उसकी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए यह योजना बनाई है।"
- 5 Feb 2025 3:32 PM
AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है- AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़
एग्जिट पोल पर AAP प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा, "एग्जिट पोल हमेशा AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। AAP ने हमेशा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाई है और इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें, अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।"
- 5 Feb 2025 2:23 PM
भारत से बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान
कश्मीर समेत कई मुद्दों को लेकर भारत से बातचीत करना चाहता है पाकिस्तान- पीएम शरीफ
- 5 Feb 2025 2:06 PM
त्रिपुरा विकास को लेकर बोले शाह
त्रिपुरा ,देश के बाकी हिस्सों से भूमि, हवाई और रेल संपर्क में बेहतर सुधार के साथ जुडा
- 5 Feb 2025 1:57 PM
त्रिपुरा में शांति और समृद्धि
प्रतिबंधित संगठनों के साथ हुए तीन समझौतों से त्रिपुरा में शांति और समृद्धि आई-शाह
- 5 Feb 2025 1:43 PM
आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की मोदी सरकार की नीति-शाह
शाह ने आतंकवाद-मुक्त जम्मू और कश्मीर के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आतंकवाद के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस की मोदी सरकार की नीति पर बल दिया।
- 5 Feb 2025 1:35 PM
जेके में सुरक्षा को लेकर समीक्षा बैठक
जम्मू और कश्मीर की सुरक्षा स्थिति पर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
Created On : 5 Feb 2025 2:15 AM