इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोवर्स के साथ विराट कोहली बने पहले क्रिकेटर, फैन्स ने दी बधाई

- विराट कोहली के फॉलोअर्स की धमाकेदार बढ़ोत्तरी जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान भले ही इन दिनों बल्ले से कुछ खास नहीं पा रहे हो। लेकिन सोशल मीडिया पर जबरदस्त धमाका कर रहे हैं। विराट कोहली सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर 200 मिलियन फॉलोवर्स के साथ दुनिया के पहले क्रिकेटर बन चुके हैं।
विराट ने एक और रिकार्ड अपने नाम दर्ज कराया। विराट भले ही बल्ले से फैन्स को निराश किया लेकिन उनके इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स बता रहे हैं कि वो अभी भी विराट को सबसे ज्याद पसंद करते हैं। विराट इन दिनों क्रिकेट के मैदान से ब्रेक लिए हैं, फिर भी उनका क्रेज फैन्स में कम नहीं हुआ है।
खेल जगत के दिग्गजों के फॉलोवर्स
दुनियाभर के दिग्गज खिलाडियों में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली का 200 मिलियन फॉलोवर्स के साथ तीसरा स्थान है। जबकि दुनियाभर में इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलो किए जाने वाले स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो और उसके बाद अर्जेंटीना के फुटबॉलर लियोनल मेसी हैं।
खिलाड़ी | इंस्टाग्राम पर फॉलोवर्स |
क्रिस्टियानो रोनाल्डो | 451 मिलियन |
लियोनल मेसी | 334 मिलियन |
विराट कोहली | 200 मिलियन |
नेमान जूनियर | 175 मिलियन |
लेब्रॉन जेम्स | 123 मिलियन |
Created On :   7 Jun 2022 11:39 PM IST