प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक

By - Bhaskar Hindi |3 Sept 2021 9:13 AM IST
पैरालंपिक (हाई जंप) प्रवीण कुमार ने जीता रजत पदक
हाईलाइट
- प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11वां पदक है
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। प्रवीण कुमार ने शुक्रवार को यहां टोक्यो पैरालंपिक खेलों के पुरुषों की हाई जंप टी64 में रजत पदक जीता। प्रवीण 2.07 की सर्वश्रेष्ठ छलांग के साथ ग्रेट ब्रिटेन के जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस के बाद दूसरे स्थान पर रहे, क्योंकि वह तीन कोशिशों में 2.10 मीटर की दूरी तय नहीं कर सके।
प्रवीण का रजत पदक टोक्यो 2020 में भारत का 11वां पदक है, जिसमें 2 स्वर्ण, 6 रजत और 3 कांस्य पदक शामिल हैं। जोनाथन ब्रूम-एडवर्डस ने 2.10 मीटर की अंतिम छलांग के साथ स्वर्ण पदक जीता, जबकि पोलैंड के मैसील लेपियाटो ने 2.04 मीटर की छलांग लगाकर कांस्य पदक जीता।
आईएएनएस
Created On :   3 Sept 2021 10:00 AM IST
Next Story