टोक्यो पैरालिंपिक के मेंस हाई जंप में निषाद कुमार को सिल्वर, भारत को दूसरा मेडल दिलाया

- देश की तालिका में दूसरा पदक जुड़ा
- निषाद कुमार को मेंस हाई जंप में रजत पदक
- निषाद के हमवतन
- राम पाल इस स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे
डिजिटल डेस्क, टोक्यो। भारत के निषाद कुमार ने रविवार को टोक्यो पैरालिंपिक के पांचवें दिन मेंस हाई जंप में रजत पदक जीतकर देश की तालिका में दूसरा पदक जोड़ा। निषाद कुमार अमेरिका के टाउनसेंड रोडरिक के बाद दूसरे स्थान पर रहे और भावना पटेल के बाद भारत के लिए पदक जीतने वाले दूसरे एथलीट बन गए। निषाद के हमवतन, राम पाल इस स्पर्धा में पांचवें स्थान पर रहे और पोडियम फिनिश से चूक गए।
निषाद कुमार अपने पहले प्रयास में 2.06 मीटर की छलांग लगाई। इस छलांग के साथ उन्होंने एशियन रिकॉर्ड की भी बराबरी की है। यह उनका पर्सनल बेस्ट जंप है। निषाद कुमार ने 2019 में दुबई में वर्ल्ड पैरा ऐथलेटिक्स ग्रांड फ्री में 2.05 मीटर हाई जंप लगाकर गोल्ड मेडल जीता था। भारत के एक अन्य ऐथलीट राम पाल का खेल भी सराहनीय रहा। 1.94 मीटर की जंप के साथ वह पांचवें पोजिशन पर रहे, उनका भी यह करियर बेस्ट परफॉर्मेंस है।
पैरालंपिक खेलों में यह भारत का अब तक का दूसरा पदक है। टेबल टेनिस स्टार भावीना पटेल ने भी महिलाओं की टेबल टेनिस सी4 कैटेगरी में उपविजेता के रूप में रजत पदक हासिल किया। भाविना को स्वर्ण पदक मैच में चीन की दुनिया की नंबर 1 झोउ यिंग ने सीधे मुकाबले में 7-11, 5-11, 6-11 से शिकस्त दी थी।
अमेरिका के टाउनसेंड रोडरिक ने मेंस हाई जंप में 2.15 मीटर की विश्व रिकॉर्ड कूद के साथ स्वर्ण पदक जीता। जबकि उनके हमवतन वाइज डलास ने 2.06 मीटर के बेस्ट जंप के साथ कांस्य पदक जीता।
Created On :   29 Aug 2021 7:42 PM IST