स्वर्णपदक विजेता नीरज चोपड़ा को मिलेगा विशिष्ट सेवा मेडल, 384 लोगों को मिलेगा वीरता पुरस्कार

- स्वर्ण पदक जीतकर रचा था इतिहास
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचने वाले स्टार खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को अब परम विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया जाएगा। फिलहाल, नीरज चोपड़ा अमेरिका में हैं, जहां उन्होंने अभी से ही पेरिस ओलंपिक की तैयारी शुरू कर दी है। नीरज चोपड़ा ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो डाली थी।
नीरज चोपड़ा ने टोक्यो 2020 में पुरुषों की भाला स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था। उन्होंने सात अगस्त, 2021 को 87.58 मीटर की दूरी तक भाला फेंका। इसके बाद निजी स्तर वाले खेल में भारत के लिए ओलंपिक में गोल्ड जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी बने थे।
बेटी वामिका की फोटो लीक होने पर भड़के विराट, कही ये बात
फिलहाल बात करें, विशिष्ट सेवा मेडल की तो यह उन्हें 73वें गणतंत्र दिवस के मौके पर राष्ट्रपति द्वारा दिया जाएगा। दरअसल, 384 लोगों के लिए वीरता पुरस्कार का ऐलान किया गया है। इस लिस्ट में नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है। इसमें 12 शौर्य चक्र, 29 परम विशिष्ट सेवा मेडल, 4 उत्तम युद्ध सेवा मेडल 53 अति विशिष्ट सेवा मेडल, 13 युद्ध सेवा मेडल शामिल हैं।
बता दें कि, वैसे तो नीरज चोपड़ा को गोल्ड मेडल के बाद लगातार कई सारे सम्मानों से नवाजा गया है। लेकिन हाल ही में उन्हें भारतीय डाक विभाग ने स्पेशल तौर पर सम्मान दिया था। जिसमें भारतीय डाक विभाग ने हरियाणा के पानीपत में मौजूद नीरज चोपड़ा के गांव में एक गोल्डन कलर का पोस्ट बॉक्स लगवाया है। इस पर नीरज का नाम भी लिखा है।
Created On :   25 Jan 2022 4:46 PM IST