Year Ender 2024: गूगल ने जारी की 2024 के सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीय की लिस्ट, पहना नाम सुनकर चौंक जाएंगे आप

- 2024 में गूगल पर सर्च किए गए भारतीय
- नीतीश कुमार सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले राजनेता
- ओलंपिक विवाद के चलते विनेश फोगाट को किया गया सबसे ज्यादा गूगल
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिनों का समय बचा है। वहीं, 2025 दस्तक देने वाला है। हर साल के जैसे इस साल भी गूगल ने साल 2024 में सर्च किए जाने वाले भारतीयों की सूची जारी की है। इस सूची में केवल सेलेब्स ही नहीं बल्कि राजनीति, व्यापार और खेल की जगत की हस्तियां भी शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में...
विनेश फोगाट
गूगल में सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वालों में पहला नाम चौंकाने वाला है। यह नाम है विनेश फोगाट का। वह इस साल पेरिस ओलंपिक में सिर्फ 10 किलोग्राम वजन ज्यादा हो जाने की वजह से अयोग्य घोषित हो गई थीं। इसके साथ ही वह गोल्ड मेडल जीतने की रेस से भी बाहर हो गईं थीं। इसके बाद उन्होंने हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस की ओर से चुनाव भी लड़ा था। इन दो वजहों से उन्हें गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किया गया था।
नीतीश कुमार
नीतीश कुमार की पार्टी जेडीयू ने लोकसभा चुनाव में अच्छा प्रदर्शन किया था। इससे उनकी राजनीतिक स्थिति और ज्यादा मजबूत हुई। चुनाव से पहले और चुनाव के दौरान उनके फैसलों ने उन्हें लोगों के बीच काफी लोकप्रिय किया, जिसके बाद लोगों ने उन्हें गूगल पर काफी सर्च किया।
चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) के अध्यक्ष चिराग पासवान गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की सूची में तीसरे नंबर पर हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान पासवान काफी चर्चाओं में रहे थे। एनडीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री बनने के बाद उन्हें और ज्यादा सर्च किया गया।
हार्दिक पांड्या
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या का नाम इस लिस्ट में चौथे स्थान पर है। इस पूरे साल अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर वो सुर्खियों में रहे। दरअसल, उनकी कप्तानी में इस साल के आईपीएल में मुंबई इंडियंस का खेल औसत दर्जे का रहा। वहीं उनकी वाइफ नताशा स्तांकोविक के साथ उनकी तलाक की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरीं।
राधिका मर्चेंट
गूगल की सबसे ज्यादा सर्च किए जाने वाले भारतीयों की लिस्ट में पांचवा नाम अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का है। अपनी ग्रैंड वेडिंग और खूबसूरती को लेकर उन्होंने भी काफी सुर्खियां बंटोरी थीं। इस साल उनके आउटफिट से लेकर प्री-वेडिंग तक को लोगों ने काफी गूगल किया।
Created On :   24 Dec 2024 5:21 PM IST