हिंदू संगठनों का प्रदर्शन: औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर VHP-बजरंगदल का प्रदर्शन आज, महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी, कब्र न हटी तो क्या होगा? जानिए

औरंगजेब की कब्र हटाने की मांग को लेकर VHP-बजरंगदल का प्रदर्शन आज, महाराष्ट्र सरकार को दी चेतावनी, कब्र न हटी तो क्या होगा? जानिए
  • औरंगजेब को लेकर सियासत जारी
  • महाराष्ट्र में आज हिंदू संगठनों का प्रोटेस्ट
  • बढ़ाई गई सुरक्षा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। मुगल शासक औरंगजेब की ब्रक को लेकर खड़ा हुआ विवाद शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा है। इसी मुद्दे को लेकर बजरंगदल और विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) नें सोमवार (17 मार्च) को आंदोलन की घोषणा की। दोनों संगठनों की मांग है कि औरंगजेब की क्रब को हटाया जाना चाहिए। अगर महाराष्ट्र सरकार ऐसा नहीं करती है तो वह 'कारसेवा' करेंगे। छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब के मकबरे पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

वीएचपी और बजरंगदल आज महाराष्ट्र में औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर प्रदर्शन करेंगे। सुरक्षा को बरकरार रखने के लिए छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब के मकबरे के पास सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। ताकि हालात को नियंत्रण में किया जा सके।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

औरंगजेब से जुड़ा यह विवाद, समाजवादी पार्टी विधायक अबू आजमी के एक बयान देने के बाद से शुरू हुआ। अबू आजमी ने मीडिया से बात करते हुए औरंगजेब की तारीफ की थी। उन्होंने कहा था कि औरंगजेब क्रूर शासक नहीं था, हमें गलत हिस्ट्री पढ़ाई गई है। औरंगजेब ने कई मंदिर बनवाए थे। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में बवाल मच गया। अबू आजमी को महाराष्ट्र की विधानसबा से भी सस्पेंड किया जा चुका है। निलंबित होने के बाद अबू आजमी ने कहा था उनके माफी मांगने के बावजूद उन्हें सस्पेंड कर दिया गया। वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

वहीं, महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ हर्षवर्धन सपकाल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की तुलना औरंगजेब से की है।

Created On :   17 March 2025 12:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story