UP Crime: पिता ने बेरहमी से अपने ही 4 बच्चों का गला रेता, फिर खुद लगा ली फांसी, यूपी के शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली घटना

पिता ने बेरहमी से अपने ही 4 बच्चों का गला रेता, फिर खुद लगा ली फांसी, यूपी के शाहजहांपुर में दिल दहलाने वाली घटना
  • पिता ने की अपने बच्चों की हत्या
  • बाद में खुद की खुदकुशी
  • जांच में जुटी पुलिस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर से गुरुवार (27 मार्च) को सुबह-सुबह एत दिल झकझोरने वाली घटना सामने आई है। एक पिता ने अपने ही 4 बच्चों को मौत के हवाले कर दिया। इसके बाद खुद फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। जानकारी के मुताबिक, पिता ने धारदार हथियार से बच्चों का गला काट दिया। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है। सभी की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए बेजा गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम फौरन घटनास्थल पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

पिता ने की 4 बच्चों की हत्या

बताया जा रहा है कि घटना थाना रोजा क्षेत्र के मानपुर चचरी गांव की है। पिता ने अपने जिन बच्चों का गला काटा उनमे तीन लड़ियां और 1 लड़का शामिल है। बच्चों के नाम स्मृति (13), कीर्ति (9), प्रगति (7) और ऋषभ (5) बताए जा रहे हैं। पिता का नाम राजीव कुमार था जिसकी उम्र 36 साल थी। वह गानपुर चचरी गांव का रहने वाला था।

पारिवारिक कलह के चलते पिता ने ली बच्चों की जान

जब पिता ने अपने बच्चों की जान ली उस समय बच्चों की मां घर पर मौजूद नहीं थी। वह 2-3 दिनों पहले ही अपने मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि पति और पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था जिसके चलते पति गुस्से से उबल रहा था। यही वजह है कि उसने गुस्से में अपनी और बच्चों की जान ले ली। पड़ोसियों ने भी यही बताया कि पति-पत्नी के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

Created On :   27 March 2025 10:45 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story