रथ यात्रा,: आज देश के कई राज्यों में निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यात्रा में होंगी शामिल

आज देश के कई राज्यों में निकाली जा रही भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, लाखों श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू यात्रा में होंगी शामिल
  • पुरी की जगन्नाथ यात्रा में शामिल होंगी राष्ट्रपति मुर्मू
  • अहमदाबाद में निकाली जा रही रथ यात्रा, सीएम भूपेंद्र पटेल हुए शामिल
  • पुरी में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

डिजिटल डेस्क, पुरी। आज देश के कई राज्यों में भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रथयात्रा शामिल होने के लिए भुवनेश्वर पहुंच चुकी हैं। आपको बता दें पुरी के अलावा गुजरात के अहमदाबाद, पूर्वोत्तर में त्रिपुरा, झारखंड की राजधानी रांची, वाराणसी और पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत कई अन्य राज्यों में भी रथयात्राएं निकाली जाती हैं।

पुरी में दो दिवसीय भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा आज से शुरू होगी। लाखों श्रद्धालुओं के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी वार्षिक उत्सव में शामिल होंगी

पुरी के एसपी पिनाक मिश्रा ने रथ यात्रा में सुरक्षा को लेकर कहा, 'आज भगवान श्री जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथ यात्रा हैं। रथ यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में भक्त पुरी आएंगे। यात्रा को लेकर हमने व्यापक पुलिस व्यवस्था की है। भारत की राष्ट्रपति पुरी का दौरा करेंगी। इसलिए राष्ट्रपति की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, कई अन्य गणमान्य व्यक्ति पुरी का दौरा करेंगे। हम कई एजेंसियों के संपर्क में हैं और हम उनके साथ मिलकर काम कर रहे हैं। हम तटरक्षक बल, तटीय सुरक्षा, रेलवे सुरक्षा के साथ समन्वय में हैं। हमने पुलिस व्यवस्था को कई महत्वपूर्ण खंडों में बांटा है। भीड़ नियंत्रण और विनियमन के लिए व्यवस्था की गई है। यातायात और पार्किंग से संबंधित मामलों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

गुजरात में अहमदाबाद में जगन्नाथ रथयात्रा निकाली जा रही है, यात्रा में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी शामिल हुए।

Created On :   7 July 2024 3:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story