महाकुंभ 2025: पूर्णिमा से पहले ही प्रयागराज संगम के स्टेशन कर दिए गए बंद, जानें क्या है इसके पीछे की बड़ी वजह?
- प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन हुआ बंद
- 9 फरवरी को हुआ बंद
- दो दिन पहले हुआ बंद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आ रही है, जिसके चलते ही प्रयागराज संगम स्टेशन को रविवार यानी 9 फरवरी को ही बंद कर दिया गया है। क्राउड कंट्रोलिंग के लिए स्नान पर्वों पर पहले भी बंद किया गया है। 12 फरवरी को पूर्णिमा है, जिसके लिए 11 फरवरी से बंद करना होता है लेकिन बढ़ती हुई भीड़ को देखते हुए इसको आज ही बंद कर दिया गया है।
पूर्णिमा तक रखा जाएगा स्टेशन बंद
महाकुंभ में भीड़ बढ़ती रही तो स्टेशन को पूर्णिमा तक बंद रखा जा सकता है। कुंभ क्षेत्र से एक किलोमीटर की दूरी पर ही प्रयागराज संगम स्टेशन है। ये स्टेशन दारागंज और प्रयागराज संगम दोनों अलग स्टेशन हैं। दारागंज पहले ही टेंप्रेरिली तौर पर बंद किया गया है। प्रयागराज संगम रेलवे स्टेशन को आज ही बंद कर दिया गया है। पहले ये स्टेशन स्नान पर्व से केवल दो दिन पहले ही बंद होता था, जिसके चलते इसको कल सुबह बंद होना चाहिए था, लेकिन डीएम के आदेशों के मुताबिक इसको आज ही बंद कर दिया गया है।
रोज एक करोड़ से भी ज्यादा श्रद्धालुओं की भीड़
महाकुंभ में बीते कई दिनों से ही रोज एक करोड़ तकत की भीड़ देखने को मिल रही है, जिसके चलते मेला क्षेत्र से लेकर शहर तक की व्यवस्थाएं चरमराई हैं। पुलिस प्रशासन के कई सारे अधिकारी भी अब खुद ग्राउंड जीरो पर उतरकर व्यवस्था पर ध्यान दे रहे हैं। श्रद्धालुओं की सेवा के लिए ही पुलिसकर्मी आमतौर पर 16 से 18 घंटे और कई बार तो लगातार 50 घंटे तक बिना रुके हुए ड्यूटी पर तैनात हैं।
Created On :   9 Feb 2025 6:20 PM IST