Punjab Farmers Protest: चंडीगढ़ आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे, कहा- CM भगवंत मान के जलाएंगे पुतले, सड़कों पर पुलिस तैनात, लोग चक्का जाम से परेशान

चंडीगढ़ आ रहे किसानों को पुलिस ने रोका, धरने पर बैठे, कहा- CM भगवंत मान के जलाएंगे पुतले, सड़कों पर पुलिस तैनात, लोग चक्का जाम से परेशान
  • किसानों ने किया कूच का एलान
  • सड़कों पर उतरी पुलिस
  • वाहनों की हो रही चेकिंग

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब के किसान अपनी मांगों की पूरी करवाने के लिए एक बार फिर कूच का एलान किया है। किसान बुधवार (5 मार्च) को चंडीगढ़ में आंदोलन करने के लिए निकल गए हैं। लेकिन पंजाब पुलिस ने किसानों को चंडीगढ़ पहुंचने से पहले ही रोक लिया है। भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। आंदोलन के चलते चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में एंट्री करने वाले वाहनों को डायवर्ट कर दिया है जिससे जीरकपुर-चंडीगढ़ मार्ग पर लोगों को भीषण जाम का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, पुलिस गाड़ियों को भी जांच में जुटी हुई है।

CM भगवंत मान के जलाएंगे पुतल- किसान नेता

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के आज चंडीगढ़ की ओर मार्च पर किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि हमारे करीब 18 जिलों में कार्यक्रम होंगे। अकेले अमृतसर में 21 जगहों पर हम भगवंत मान के पुतले जलाएंगे। आज का कार्यक्रम पूरे पंजाब में सैकड़ों जगहों पर किया जाएगा। एसकेएम की पंजाब यूनियन के नेता को किसान मजदूर मोर्चा के नेतृत्व के साथ हिरासत में लिया गया। इसलिए, आज का कार्यक्रम किसानों के मानवाधिकार उल्लंघन के खिलाफ है। यह शांतिपूर्ण तरीके से किया जाएगा। हम मांग करते हैं कि सभी गिरफ्तार किसानों को रिहा किया जाए।

यह भी पढ़े -चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचा भारत, पूरे देश में जीत का जश्न, जानें क्रिकेट प्रेमियों ने क्या कहा

धरने पर बैठे किसना

चंडीगढ़ जा रहे किसानों को जब पुलिस ने जाने से रोका तो सभी उसी जगह धरने पर बैठ गए।

पुलिस तैनात

किसान आंदोलन के मद्देनजर पुलिस को तैनात किया गया है। सड़कों पर बैरिकेडिंग की गई है। पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है। पंजाब के संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) द्वारा आज चंडीगढ़ की ओर मार्च निकाले जाने पर चंडीगढ़ की एसपी गीतांजलि खंडेलवाल ने कहा कि हमने चंडीगढ़ की सभी सीमाओं पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया है, बैरिकेडिंग की गई है। सभी स्थानों पर कड़ी जांच की जा रही है। हम सभी रूट डायवर्जन के लिए प्रयास कर रहे हैं और लोगों को कम से कम असुविधा हो। लेकिन जहां भी हमें संदेह है कि हमारी जांच के कारण ट्रैफिक जाम हो सकता है, हमने ट्रैफिक रूट डायवर्ट कर दिया है।

यह भी पढ़े -'कौशल, दृढ़ संकल्प और टीम वर्क का एक सच्चा नजारा..' टीम इंडिया की जीत पर बोले राहुल गांधी, रोहित शर्मा को लेकर कही ये बात

DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने क्या कहा?

पंजाब में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) द्वारा आज चंडीगढ़ की ओर मार्च करने पर रोपड़ रेंज के DIG हरचरण सिंह भुल्लर ने कहा पंजाब पूरी तरह से शांतिपूर्ण है। किसान जहां भी आए हैं, उस क्षेत्र की पुलिस ने उन्हें वहीं रोक दिया है। वे वहां शांतिपूर्वक बैठे हैं। पूरे पंजाब में यातायात सामान्य है। उन्हें किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ नहीं आने दिया जाएगा। हमारे पास कड़ी सुरक्षा है। पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस के बीच अच्छा समन्वय है।

SKM ने किया था धरने का एलान

आपको बता दें कि, संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने पहले ही धरने की घोषणा कर दी थी। सोमवार (3 मार्च) को पंजबा सीएम भगवंत मान और SKM ने बैठक की थी। किसानों का आरोप है कि मीटिंग में उनकी मांग को लेकर बहस हो गई जिसके बाद भगवंत मान बैठक के बीच से ही उठकर चले गए।

Created On :   5 March 2025 12:34 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story