Padma Awards 2025: 7 पद्म विभूषण...13 पद्म भूषण...111 पद्म श्री... गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्टपति मूर्मू ने पद्म पुरस्कार के लिए 139 लोगों का किया ऐलान

7 पद्म विभूषण...13 पद्म भूषण...111 पद्म श्री... गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्टपति मूर्मू ने पद्म पुरस्कार के लिए 139 लोगों का किया ऐलान
  • 7 पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण, 113 पद्म श्री से 139 लोग होंगे सम्मानित
  • शारदा सिन्हा, एमटी वासुदेवन नायर को मरणोपरांत को मिलेगा पद्म विभूषण
  • पुरस्कृत होने वालों में सुशील मोदी और पंकज उधास भी हैं शामिल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश के 76वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से एक पद्म पुरस्कार के लिए 139 के नाम की घोषणा की है। इसमें लोक गायिका शारदा सिन्हा, मलयालम लेखक और निर्देशक एमटी वासुदेवन नायर और हॉकी खिलाड़ी पीआर श्रीजेश उन 139 लोगों में शामिल हैं जिन्हें पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

बता दें, लोकगायिका शादरा सिन्हा और एमटी वासुदेवन को पद्म विभूषण पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। और श्रीजेश को पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जगदीश सिंह खेहर, वायलिन वादक एल सुब्रमण्यम, नृत्यांगना कुमुदिनी लाखिया और गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. डी नागेश्वर रेड्डी को भी पद्म विभूषण अवॉर्ड दिया जाएगा।

इस साल 139 पद्म पुरस्कारों में से 7 लोगों को भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म विभूषण, 19 लोगों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा। इस सम्मान को पाने वालों में बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, सुजुकी मोटर कॉरपोरेशन के पूर्व अध्यक्ष ओसामु सुजुकी, गजल गायक पंकज उधास, पूर्व दिग्गज भारतीय ऑलराउंडर अश्विन और गायक अरिजीत सिंह के भी नाम शामिल हैं।

जानकारी के लिए बता दें, ये सम्मान तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। इनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री शामिल है। जो कि कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक मामले, विज्ञान और इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा जैसे तमाम क्षेत्रों में लोगों के उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए प्रदान किए जाते हैं।

Created On :   25 Jan 2025 10:12 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story