प्यार में सीमा पार: प्रेम में अवैध तरीके से पाकिस्तान जा पहुंचा यूपी का लड़का, पुलिस ने किया गिरफ्तार
- भारतीय युवक का नाम बादल बाबू बताया जा रहा है।
- मोज़ा मोंग इलाके के पास संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा युवक
- फेसबुक पर पाकिस्तानी महिला से दोस्ती के चलते किया सीमा पार
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश के अलीगढ़ का एक लड़का प्रेम में सीमा पार करके पाकिस्तान पहुंच गया। अवैध रूप से प्रवेश करने के आरोप में मंडी बहाउद्दीन इलाके से पाकिस्तान की पंजाब पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। लड़के की उम्र 30 साल है। उसका नाम बादल बाबू है, जो अलीगढ़ के खटकरी गांव का निवासी है।
पाकिस्तानी महिला से उसकी दोस्ती फेसबुक के जरिए हुई थी। रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए प्रेम में डूबा युवक बिना वीजा के ही सरहद पार कर गया। बताया जा रहा है कि युवक सीमा पार करने में दो बार असफल भी हुआ है।
खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस को बादल बाबू को मोज़ा मोंग इलाके के पास संदिग्ध गतिविधियों के चलते पकड़ा गया। पुलिस ने जब उससे लीगल डॉक्यूमेंट मांगे तो वह देने में असमर्थ रहा, इसके बाद पुलिस ने 27 दिसंबर को पाकिस्तान कानून की विदेशी अधिनियम, 1946 की धाराओं 13 और 14 के तहत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। युवक को 10 जनवरी 2025 को फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। पाकिस्तानी पुलिस अब युवक के पाकिस्तान में एंट्री के प्रेम संबंध के अलावा अन्य कारणों की तलाश कर रही हैं।
Created On :   31 Dec 2024 5:06 PM IST