द्विपक्षीय वार्ता: पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर का अपने दिल्ली स्थित आवास पर गर्म जोशी से स्वागत किया, साथ ही एक प्रेस मीट को संबोधित किया

पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर का अपने दिल्ली स्थित आवास पर गर्म जोशी से स्वागत किया, साथ ही एक प्रेस मीट को संबोधित किया
  • विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक से की मुलाकात
  • व्यापार और निवेश समेत कई मामलों पर चर्चा
  • चर्चा भारत-जर्मनी मैत्री को गति प्रदान करेंगी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर का अपने दिल्ली स्थित आवास पर गर्म जोशी से स्वागत किया। साथ ही एक प्रेस मीट को संबोधित किया। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने जर्मनी की विदेश मंत्री एनालेना बेयरबॉक से दिल्ली में मुलाकात की। पीएम मोदी ने कई मुद्दों पर चर्चा की।

विदेश मंत्रियों की मुलाकात से पहले विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने जर्मन चांसलर ओलाफ स्कोल्ज़ की भारत यात्रा और द्विपक्षीय मोर्चे पर कहा, पीएम मोदी और चांसलर ने व्यापार और निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में हुई उल्लेखनीय प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। 2023 में हमारा द्विपक्षीय व्यापार 33 बिलियन डॉलर था। इदनाई में संचयी जर्मन निवेश 13 मिलियन डॉलर था। दोनों नेताओं के बीच चर्चा के दौरान आतंकवाद विरोधी सहयोग एक महत्वपूर्ण तत्व रहा।

आपको बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मन चांसलर स्कोल्ज का अपने दिल्ली स्थित आवास पर गर्मजोशी से स्वागत अभिनंदन किया। साथ ही पीएम मोदी ने जर्मन चांसलर के साथ प्रेस मीट को संबोधित किया।

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट एक्स पर लिखा अपने मित्र चांसलर स्कोल्ज़ का नई दिल्ली स्थित अपने आवास पर स्वागत किया। उनसे मिलकर और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करके खुशी हुई, जो भारत-जर्मनी मैत्री को गति प्रदान करेंगे। हमारे देशों के पास विकास सहयोग का एक मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड है और हम आने वाले समय में इसे और आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।

Created On :   25 Oct 2024 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story